
Parth Jindal (Image Credit- Twitter X)
आईपीएल 2025 सीजन के लिए सभी 10 टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और मेगा ऑक्शन में आगामी सीजन के लिए मजबूत टीम बना रही हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने इसी कड़ी में अपनी रणनीति पर काम करना शुरू किया और केएल राहुल को टीम में शामिल किया। पिछले सीजन तक दिल्ली की कमान ऋषभ पंत संभाल रहे थे, लेकिन अब वह इस फ्रेंचाइजी से अलग हो गए हैं और उन्हें लखनऊ सुपरजाएंट्स ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा है।
ऋषभ पंत के जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि अब आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कौन करेगा? अब इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आगामी सीजन में एक नहीं बल्कि दो प्लेयर्स दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे। जिंदल ने बताया कि केएल राहुल और अक्षर पटेल दोनों आगामी आईपीएल सीजन में दिल्ली की कमान संभालेंगे।
केएल राहुल और अक्षर पटेल को लेकर पार्थ जिंदल ने दिया बड़ा बयान
मेगा ऑक्शन के पहले दिन के बाद पार्थ जिंदल ने कहा कि, हम टॉप ऑर्डर में स्थिरता की तलाश में थे, कोई अनुभवी व्यक्ति जो पारी का आगाज कर सके। मुझे लगता है कि केएल राहुल, आईपीएल में उनके रिकॉर्ड को देखते हुए, वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने हर सीजन में लगातार 400 से अधिक रन बनाए हैं। मुझे लगता है कि कोटला का विकेट उनके खेल के अनुकूल होगा। हम उन्हें लेकर बहुत उत्साहित हैं।
7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी
NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

