Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 में अनसोल्ड रहना मेरे लिए बहुत चौंकाने वाला है: उमेश यादव

IPL 2025 में अनसोल्ड रहना मेरे लिए बहुत चौंकाने वाला है: उमेश यादव

VISAKHAPATNAM, INDIA – FEBRUARY 24: Umesh Yadav of India prepares to bowl during game one of the T20I Series between India and Australia at ACA-VDCA Stadium on February 24, 2019 in Visakhapatnam, India. (Photo by Robert Cianflone/Getty Images)

एक क्रिकेटर को कैसा लगेगा, अगर वह आईपीएल नीलामी में ना बिके, जबकि उसने भारतीय टीम के लिए 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच और 100 से ज्यादा आईपीएल मैच खेले हों। कुछ ऐसा ही अब अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) के साथ देखने को मिला है। बता दें कि पिछले साल नवंबर में सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 37 वर्षीय उमेश यादव को कोई भी खरीददार नहीं मिला।

148 मैच खेल चुके यादव ने आईपीएल ऑक्शन में अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपए रखा था, लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा। दूसरी ओर, अब आईपीएल नीलामी में ना बिकने पर उमेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उमेश का कहना है कि IPL 2025 में अनसोल्ड रहना मेरे लिए बहुत चौंकाने वाला है। जबकि इससे पहले आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 5.80 करोड़ रुपए में खरीदा था।

Umesh Yadav ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही उमेश यादव ने Inside Sport के हवाले से कहा- हर कोई जानता है कि मुझे इस साल आईपीएल के लिए नहीं चुना गया। मैं 15 साल से खेल रहा हूं। इस बार आईपीएल में ना बिकना मेरे लिए बड़ी चौंकाने वाली बात है। मुझे क्यों झूठ बोलना चाहिए? लेकिन बुरा लगता है, इतना खेलने और करीब 150 आईपीएल मैच खेलने के बाद भी आपका चयन नहीं होता है। यह चौंकाने वाला है।

यादव ने आगे कहा- लेकिन सेलेक्शन फ्रेंचाइजी और उनकी रणनीतियों पर निर्भर है। भले ही ऑक्शन में मेरा नाम देर से आया और उनके पास पैसे नहीं बचे थे। इसके बावजूद वहां कुछ हुआ और मैं बहुत निराश और परेशान हूं। लेकिन फिर भी यह ठीक है, मैं किसी और का फैसला नहीं बदल सकता हूं।

गौरतलब है कि यादव ने आईपीएल में खेले गए 148 मैचों में 8.49 की इकाॅनमी और 29.98 की औसत से कुल 144 विकेट अपने नाम किए हैं। 23 रन देकर 4 विकेट लेना उनका IPL बेस्ट प्रदर्शन है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...