Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: “बहुत अच्छा लग रहा है, बस ट्रॉफी जीतना…”, मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद बोले दीपक चाहर

Deepak Chahar (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने दीपक चाहर पर करोड़ों की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया है। चाहर इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, उन्होंने 6 साल तक फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया।

मेगा ऑक्शन में तेज गेंदबाज के लिए सबसे पहले बोली मुंबई ने ही लगाई थी, इसके बाद पंजाब किंग्स भी मैदान में उतरी। फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 करोड़ रुपये की बोली लगाकर एंट्री की। इसके बाद मुंबई ने 9. 25 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर चाहर को खरीदा।

टीम मुझे जो भी रोल देगी, मैं उसे निभाऊंगा- दीपक चाहर

भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनने के बाद काफी ज्यादा खुश हैं। उन्होंने कहा कि, मुंबई का मैदान उनकी स्विंग गेंदबाजी के लिए अनुकूल रहेगा। गेंदबाज ने यह भी कहा कि नई टीम में उन्हें जो भी रोल दिया जाएगा उसे वह निभाने की पूरी कोशिश करेंगे।

दीपक चाहर ने जियोसिनेमा पर बात करते हुए कहा,

एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी से दूसरी फ्रेंचाइजी में जाना बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे लगता है कि मुंबई स्विंग और मेरे स्टाइल के लिए अनुकूल है और इसमें कुछ सीम मूवमेंट भी है। इसलिए, इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना अच्छा है। सब बढ़िया है। टीम मुझे जो भी रोल देगी, मैं उसे निभाऊंगा। मैं बस ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। सीएसके में, मुझे बल्लेबाजी करने का ज्यादा मौका नहीं मिला, लेकिन भारतीय टीम के साथ, मैंने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है।

दीपक चाहर के आईपीएल करियर पर डालें नजर-

दीपक चाहर ने आईपीएल में अब तक 81 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 28.84 के औसत, 7.98 की इकॉनमी से 77 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन 4/13 है। वहीं, उन्होंने बल्ले से 13 पारियों में 11.43 के औसत, 135.59 के स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 39 रन है।

আরো ताजा खबर

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...