
Ajinkya Rahane (Photo Source: X/Twitter)
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में ऐसे कई खिलाड़ी थे जिन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। हालांकि कुछ खिलाड़ी पिछले सीजन में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे। आगामी सीजन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के लिस्ट की घोषणा की है। इस लिस्ट में जितनी भी खिलाड़ियों का नाम है उन सभी का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में जबरदस्त रहा था।
हालांकि पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों ने आगामी सीजन में भी अपना नाम मेगा ऑक्शन में शामिल किया है। आगामी नीलामी में इन खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लगाई जा सकती है। हालांकि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी है जो आगामी सीजन में अनसोल्ड जा सकते हैं। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज कर दिया गया है और आगामी नीलामी में वो पूरी तरह से अनसोल्ड जा सकते हैं।
1- मैथ्यू वेड
Matthew Wade. (Photo Source: IPL/BCCI)
मैथ्यू वेड ने अपना आईपीएल डेब्यू 2011 में किया था। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम की ओर से एक भी मैच नहीं खेला था। अभी तक इस बेहतरीन खिलाड़ी ने इंडियन प्रीमियर लीग में सिर्फ 15 मैच खेले हैं जिसमें विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 13.07 के औसत से सिर्फ 183 रन ही बनाए हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले तीन सीजन में मैथ्यू वेड गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। इस फ्रेंचाइजी की ओर से अपने पहले सीजन में अनुभवी खिलाड़ी ने 10 मैच खेले थे लेकिन वो अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन इस सीजन में बेहतरीन रहा था और उन्होंने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराया था। मैथ्यू वेड का इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन न करने की वजह से वो आगामी सीजन में अनसोल्ड जा सकते हैं।
2- केशव महाराज
Keshav Maharaj. (Photo by Shaun Roy/Gallo Images/Getty Images)
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में प्रसिद्ध कृष्णा के चोटिल होने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने केशव महाराज को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया था। केशव महाराज ने आईपीएल में दो मैच में 19.50 के औसत से सिर्फ दो विकेट झटके। टी20 में केशव महाराज ने 35 मैच में 24.17 के औसत से सिर्फ 35 विकेट ही झटके हैं।
टेस्ट फॉर्मेट में तो केशव महाराज ने हमेशा ही धमाकेदार प्रदर्शन किया है लेकिन टी20 क्रिकेट में शानदार खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। आगामी सीजन में कोई भी फ्रेंचाइजी उन पर बोली नहीं लगाना चाहेगी।
3- शाई होप
Shai Hope. (Photo Source: Twitter)
शाई होप का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से टी20 क्रिकेट में जबरदस्त रहा है। उन्होंने अपने खेल को और भी बेहतर किया है और वेस्टइंडीज की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। होप के पास यह काबिलियत है कि वो सेट होने के बाद लगातार आक्रामक शॉट्स खेल सकते हैं।
आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने इस धुआंधार बल्लेबाज को 75 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। होप ने 9 मैच में 22.88 के औसत से सिर्फ 183 रन बनाए थे।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी यह शानदार खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहा था। श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज में शाई होप ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। शाई होप किसी भी टीम के बल्लेबाजी लाइनअप को और भी मजबूत कर सकते हैं लेकिन आईपीएल में निराशाजनक प्रदर्शन करने की वजह से उन पर कोई भी फ्रेंचाइजी बोली नहीं लगाना चाहेगी।
4- केन विलियमसन
Kane Williamson (Image Source: BCCI-IPL)
आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की ओर से केन विलियमसन ने सिर्फ दो ही मैच खेले थे जिसमें वो जबरदस्त बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे थे। उन्होंने 79 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें अनुभवी बल्लेबाज ने 35 के ऊपर की औसत और 125 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 2128 रन बनाए हैं।
पिछले काफी समय से केन विलियमसन अपनी चोट से ठीक नहीं हो पाए हैं और उन्होंने बहुत ही कम अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। चोटिल होने की वजह से हाल ही में समाप्त हुई इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी केन विलियमसन हिस्सा नहीं ले पाए थे। टी20 क्रिकेट लगातार तेजी से बेहतर होते जा रहा है और यही वजह है कि केन विलियमसन आगामी सीजन में अनसोल्ड जा सकते हैं।
5- अजिंक्य रहाणे
Ajinkya Rahane (Pic SOurce-X)
अजिंक्य रहाणे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से हैं। इस अनुभवी बल्लेबाज को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में 50 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। पहले सीजन में रहाणे ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और 172 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए थे जिसकी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम किया था।
हालांकि 2024 सीजन में अजिंक्य रहाणे ने काफी खराब प्रदर्शन किया और 13 मैच में वो सिर्फ 242 रन ही बना पाए। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 की शुरुआत 23 नवंबर से हो रही है और रिपोर्ट के मुताबिक मेगा ऑक्शन 25 नवंबर को होगा। अगर अजिंक्य रहाणे चाहते हैं कि आगामी आईपीएल सीजन में उन पर भी टीम बोली लगाए तो उन्हें गोवा के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी करनी होगी।
IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त
DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

