Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: जो चीज़ें आप अब तक करते हुए आ रहे हैं उन्हें बिल्कुल भी नहीं छोड़िए: जहीर खान का ‘गुरु ज्ञान’ युवा तेज गेंदबाजों के लिए

IPL 2025: जो चीज़ें आप अब तक करते हुए आ रहे हैं उन्हें बिल्कुल भी नहीं छोड़िए: जहीर खान का ‘गुरु ज्ञान’ युवा तेज गेंदबाजों के लिए

Zaheer Khan. (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का मेंटर नियुक्त किया गया है। एक खिलाड़ी के रूप में जहीर खान का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए कई महत्वपूर्ण मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाई है।

अब जहीर खान को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। यही नहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाजों को जहीर खान से काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा। आगामी टूर्नामेंट से पहले जहीर खान ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पत्रकारों से बात करते हुए युवा खिलाड़ियों को शानदार सलाह दी है।

जहीर खान ने कहा कि, ‘आईपीएल में हमेशा ही हमें ऐसे गेंदबाज देखने को मिलते हैं जो तमाम फैंस का दिल अपनी घातक गेंदबाजी से जीत जाते हैं। इस प्लेटफॉर्म में सभी युवा खिलाड़ी अपना टैलेंट दूसरों के सामने रखते हैं। ऐसे कई अच्छे गेंदबाज हैं जो सभी को नजर आते हैं जिनके पास काफी टैलेंट होता है। उनको अच्छा मार्गदर्शन मिले तो यह गेंदबाज और भी बेहतर हो जाएंगे।

अगर मुझे उन्हें सलाह देनी है तो यही कहूंगा कि इस मुकाम पर जब आते हैं तो जो भी आपने सीखा है उसे बिल्कुल भी छोड़ने की जरूरत नहीं है। यह खेल है और यह ऐसे ही आगे बढ़ता है। जिस तरीके से आप अभी तक अच्छी गेंदबाजी करते हुए यहां तक आए हैं उसी को आप आगे भी जारी रखें। जितना आप सीख सकते हैं उतना आप सीखे। अनुभवी खिलाड़ियों से आप काफी चीजों के बारे में जाने और फिर अपने खेल में भी निखार लाए।’

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स अपने नाम जरुर करना चाहेगी

बता दें कि, लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन आईपीएल 2022 और 2023 सीजन में काफी अच्छा रहा था और फ्रेंचाइजी ने इस शानदार टूर्नामेंट के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि 2024 सीजन में टीम केएल राहुल की कप्तानी में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही। अब आगामी सीजन में ऋषभ पंत को लखनऊ टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

आगामी सीजन में कई युवा खिलाड़ियों को लखनऊ टीम की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। यह देखना बेहद जरूरी है कि ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स किस प्रकार आगामी टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम करती है?

আরো ताजा खबर

पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की T20I कप्तानी, ODI में बने रहेंगे लीडर

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आयरलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह वनडे टीम...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के ये 3 गेंदबाज बन सकते हैं जीत की कुंजी

IPL 2026 Top 3 Punjab Kings bowlers (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 में एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले...

19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत! भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका...

वर्ल्ड कप आपको सिखाता है कि मेंटल स्ट्रेंथ कितनी जरुरी है: अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इस...