Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: गुजरात टाइटंस के हेड कोच का पद छोड़ेंगे आशीष नेहरा..! फ्रेंचाइजी बना रहा है बड़ा प्लान

IPL 2025: गुजरात टाइटंस के हेड कोच का पद छोड़ेंगे आशीष नेहरा..! फ्रेंचाइजी बना रहा है बड़ा प्लान

Ashish Nehra (Photo Source: Getty Images)

गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पहले ही सीजन 2022 में ट्रॉफी जीती थी, वहीं फिर अगले सीजन टीम रनर-अप बनी थी। लेकिन पहले दो सीजन की भांति आईपीएल 2024 में फ्रेंचाइजी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम ने 14 में से 5 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर जगह बनाई थी।

इस वक्त बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है कि फ्रेंचाइजी के मालिक सीवीसी कैपिटल्स आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर सकते हैं, ऐसे में आशीष नेहरा को हेड कोच के पद से हटाया जा सकता है।

आशीष नेहरा को हेड कोच के पद पर नहीं चाहती है फ्रेंचाइजी

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात टाइटंस मैनेजमेंट आगामी आईपीएल सीजन के लिए कोचिंग स्टाफ को बदलने पर विचार कर रहा है। इस स्टाफ में विक्रम सोलंकी (डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट), आशीष नेहरा (हेड कोच) और टीम के पहले तीन सीजन के दौरान मेंटोर और बैटिंग कोच के रूप में गैरी कर्स्टन शामिल है।

बता दें, गैरी कर्स्टन पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल कोच है, ऐसे में वह गुजरात टाइटंस के मेंटोर के पद पर नहीं बने रह सकते हैं। विक्रम सोलंकी डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के पद पर बने रह सकते हैं, वहीं आशीष नेहरा को लेकर फ्रेंचाइजी चौंकाने वाला फैसला ले सकती है।

गुजरात टाइटंस के मैनेजमेंट में भी होगा बड़ा बदलाव

आपको बता दें, लंबे समय से यह खबरें चल रही है कि गुजरात टाइटंस के मैनेजमेंट में बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार टीम का मालिकाना हक सीवीसी से टोरेंट फार्मा या फिर अदानी ग्रुप में से किसी एक के पास जा सकता है। हालांकि आधिकारिक जानकारी के लिए फरवरी तक का इंतजार करना पड़ेगा। यह फ्रेंचाइजी शेयरों के लिए अनिवार्य तीन साल की लॉक-इन अवधि के कारण है, जिसका मतलब है कि सीवीसी आईपीएल 2025 ऑक्शन तक टीम से जुड़ा रह सकता है। आईपीएल 2025 ऑक्शन के दिसंबर में होने की उम्मीद है।

यह भी चेक करे:- SA20 2025: दिनेश कार्तिक और जो रूट के बाद Paarl Royals ने इन दो धाकड़ खिलाड़ियों को किया टीम में शामिल

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...