Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: गुजरात टाइटंस की आर्मी आगामी सीजन के लिए है पूरी तरह से तैयार, यहां देखें पूरा स्क्वॉड

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने कई धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें कि, गुजरात टाइटंस ने इस नीलामी से पहले 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। यह पांच खिलाड़ी शुभमन गिल, राशिद खान, साई सुदर्शन, शाहरुख खान और राहुल तेवतिया थे।

हालांकि मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने कई शानदार खिलाड़ियों पर बोली लगाकर उन्हें अपने स्क्वॉड में शामिल कर लिया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। जोस बटलर को आगामी सीजन में गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है।

गुजरात टाइटंस ने आगामी सीजन के लिए अपनी गेंदबाजी लाइनअप को काफी मजबूत कर दिया है। भले ही उन्होंने आगामी सीजन से पहले मोहम्मद शमी को रिलीज कर दिया था लेकिन मोहम्मद सिराज को टीम ने 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को भी आगामी सीजन में गुजरात टीम की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। यह दोनों खिलाड़ियों का साथ इशांत शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा भी देते हुए नजर आएंगे।

टीम इंडिया के जबरदस्त ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में शामिल किया है जिन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जबरदस्त बल्लेबाजी और धाकड़ गेंदबाजी की थी।

यह रहा गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वॉड:

शुभमन गिल (कप्तान), राशिद खान, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, गेराल्ड कोट्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, गुरनूर बरार, अरशद खान, जयंत यादव, इशांत शर्मा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, निशांत संधू, अनुज रावत।

बता दें कि, गुजरात टाइटंस ने कुल 116.80 करोड़ रुपए खर्च किए और उनका पूरा स्क्वॉड 22 खिलाड़ियों का है जिसमें पांच विदेशी खिलाड़ी हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था और अब 2025 सीजन को भी टीम जरूर जीतना चाहेगी।

नाम
रोल
प्राइस
शुभमन गिल
बल्लेबाज
16.50 करोड़
राशिद खान
गेंदबाज
18 करोड़
जोस बटलर
बल्लेबाज
15.75 करोड़
मोहम्मद सिराज
गेंदबाज
12.25 करोड़
प्रसिद्ध कृष्णा
गेंदबाज
9.50 करोड़
कगिसो रबाडा
गेंदबाज
10.75 करोड़
साई सुदर्शन
बल्लेबाज
8.50 करोड़
शाहरुख खान
ऑलराउंडर
4 करोड़
राहुल तेवतिया
ऑलराउंडर
4 करोड़
वाशिंगटन सुंदर
ऑलराउंडर
3.20 करोड़
आर साई किशोर
ऑलराउंडर
2 करोड़
शेरफेन रदरफोर्ड
बल्लेबाज
2.60 करोड़
गेराल्ड कोट्जी
गेंदबाज
2.40 करोड़
महिपाल लोमरोर
ऑलराउंडर
1.70 करोड़
गुरनूर बरार
गेंदबाज
1.30 करोड़
अरशद खान
ऑलराउंडर
1.30 करोड़
जयंत यादव
ऑलराउंडर
75 लाख
इशांत शर्मा
गेंदबाज
75 लाख
कुमार कुशाग्र
बल्लेबाज
65 लाख
मानव सुथार
गेंदबाज
30 लाख
निशांत संधू
ऑलराउंडर
30 लाख
अनुज रावत
बल्लेबाज
30 लाख

আরো ताजा खबर

ZIM vs BAN: हैमस्ट्रिंग और घुटने की चोट के चलते मुस्तफिजुर रहमान 4 हफ्तों के लिए बाहर, ‘द हंड्रेड’ खेलने पर भी संदेह

Mustafizur Rahman (image via getty) जिम्बाब्वे दौरे पर बांग्लादेश को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके मुख्य बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान दाहिने हैमस्ट्रिंग में ग्रेड 1...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत पांचवा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND, 5th T20I: Match Preview (image via getty) 5 मैचों की टी20आई सीरीज में, भारतीय टीम शनिवार, 11 जुलाई को साउथेम्प्टन के ‘द रोज बाउल’ में इंग्लैंड के...

चेपॉक में खेला जाएगा BBL 2026-27 का पहला मैच, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया बड़ा एलान!

BBL 2026-27: PM Modi Announces Historic Big Bash League Season Opener in Chennai (image via getty) ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक घोषणा में, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की...

ENG vs IND, 4th T20I: ब्रिस्टल में बरपा हैरी ब्रूक का कहर, इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से रौंदा; टी20 सीरीज की अपने नाम

ENG vs IND, 4th T20I: Brook, Salt Power England to Historic Bilateral T20I Series Win Over India (image via getty) गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले...