Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: गिल और राशिद को रिटेन करने की तैयारी में गुजरात टाइटंस, शमी की होगी छुट्टी!

IPL 2025: गिल और राशिद को रिटेन करने की तैयारी में गुजरात टाइटंस, शमी की होगी छुट्टी!

इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंजाइजी गुजरात टाइटंस भारतीय क्रिकेट के एक बहुत बड़े नाम को रिटेन करने का मन बना चुका है। उसके लिस्ट में शुभमन गिल पहली पसंद हैं, जबकि राशिद खान भी रिटेंशन की लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा टैलेंटेड साई सुदर्शन को भी फ्रेंचाइजी रिटेन कर सकती है।

हालांकि, गुजरात के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर यह होगी कि स्टार भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को उनकी चोट की चिंताओं के कारण रिटेन करने की संभावना नहीं है। वहीं अनकैप्ड खिलाड़ियों की बात की जाए तो, गुजरात टाइटंस शाहरुख खान और राहुल तेवतिया जैसे युवाओं को आगे अपने साथ बरकरार रख सकता है।

इंडिया टुडे के अनुसार एक आईपीएल सूत्र ने कहा, “शुभमन, राशिद और साई को फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किया जाएगा।”

IPL 2024 में संघर्ष करती दिखी थी गुजरात टाइटंस

बता दें कि शुभमन गिल को टीम इंडिया के भविष्य के रूप में देखा जा रहा है और आईपीएल 2024 में वह गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं। हालांकि, टीम संघर्ष करते हुए नजर आई थीं और आठवें स्थान पर रही थी। दिलचस्प बात यह है कि अपने आईपीएल डेब्यू सीजन में ही गुजरात टाइटंस ने खिताब जीतकर इतिहास रचा था। उस समय हार्दिक पांड्या ने टीम का नेतृत्व किया था। इसके अगले सीजन में भी टीम ने फाइनल तक सफर तय किया था।

वहीं आईपीएल 2025 मेगा नीलामी की बात करें तो यह इवेंट भारत के बाहर आयोजित हो सकता है। ऐसी खबरें हैं कि सऊदी अरब के रियाद में नीलामी का आयोजन हो सकता है। बता दें कि इस बार नीलामी का कुल बजट बढ़ाकर 120 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो कि पिछले साल की आईपीएल टीमों के बजट से 20 करोड़ ज्यादा है।

इसके अलावा बीसीसीआई ने कुछ नए दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। नए आईपीएल रिटेंशन और नियमों के अनुसार, अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है, जिसमें राइट टू मैच (RTM) कार्ड भी शामिल होगा, जिस पर पिछले साल विचार नहीं किया गया था।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...