Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले इन 3 कप्तानों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का तमाम भारतीय फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शानदार टूर्नामेंट का मेगा ऑक्शन बहुत जल्द होने वाला है। सभी फ्रेंचाइजी आगामी मेगा ऑक्शन में कई शानदार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी।

कुछ ऐसे भी कप्तान होंगे जिन्होंने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों की कप्तानी 2024 सीजन में की थी लेकिन उन्हें 2025 सीजन में इस महत्वपूर्ण पद से हटाया जा सकता है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले कप्तानी पद से हटाया जा सकता है। यही नहीं यह तीनों ही खिलाड़ियों को आगामी संस्करण में अलग टीम की ओर से भी खेलते हुए देखा जा सकता है।

1- शुभमन गिल

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले इन 3 कप्तानों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज

Shubman Gill (BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था और अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया था। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने 2024 सीजन में बेहतरीन सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को अपना कप्तान बनाया था। बता दें, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था जबकि 2023 सीजन के फाइनल में भी अपनी जगह बनाई थी।

हार्दिक पांड्या के गुजरात टीम से जाने के बाद तमाम लोगों को उम्मीद थी कि राशिद खान को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। हालांकि फ्रेंचाइजी ने शुभमन गिल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। शुभ्मन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में काफी खराब रहा। टीम ने 14 मैच में सिर्फ 5 में जीत दर्ज की जबकि 7 में उन्हें हार झेलनी पड़ी। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में गुजरात टाइटंस आठवें पायदान पर थी।

2- शिखर धवन

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले इन 3 कप्तानों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज

Shikhar Dhawan (Photo Source: Getty Images)

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर शिखर धवन है। इंडियन प्रीमियर लीग में शिखर धवन का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। हालांकि उनकी कप्तानी काफी खराब रही है। आईपीएल 2024 के शुरुआती मुकाबलों में शिखर धवन चोटिल हो गए थे जिसके बाद सैम करन को टीम की कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया था।

करन की कप्तानी में टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। भले ही पंजाब किंग्स ने 2024 सीजन में 14 मैच में सिर्फ पांच में जीत दर्ज की हो लेकिन सैम करन की कप्तानी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी। 2025 सीजन में इस इंग्लिश ऑलराउंडर को टीम का कप्तान पूरी तरह से नियुक्त किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी सैम करन ने अपनी छाप छोड़ी है।

3- केएल राहुल

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले इन 3 कप्तानों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज

KL Rahul (Pic Source-X)

केएल राहुल को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। यही नहीं श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भी यह अनुभवी खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे।

केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2022 और 2023 सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि 2024 सीजन में लखनऊ टीम अंक तालिका में सातवें पायदान पर थी। 2024 सीजन के दौरान ऐसा भी देखा गया कि लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका और केएल राहुल के बीच मैदान पर किसी चीज को लेकर काफी बहस हुई थी।

यह बहस सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद देखने को मिली थी। आगामी सीजन में केएल राहुल को लखनऊ टीम के कप्तानी पद से हटाया जा सकता है। यही नहीं लखनऊ टीम उन्हें आगामी सीजन से पहले रिलीज भी कर सकती है।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...