Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन के बाद कुछ इस प्रकार हो सकती है राजस्थान राॅयल्स की संभावित प्लेइंग XI

Sanju Samson & Yashasvi Jaiswal (Photo Source: IPL/BCCI)

IPL के 18वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन खत्म हो चुका है। दो दिन चले इस ऑक्शन में 182 खिलाड़ियों को 10 टीमों ने मिलकर खरीदा, जिसमें से 62 विदेशी खिलाड़ी थे। इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजियों ने 639.15 करोड़ रुपए खर्च किए। साथ ही देशी-विदेशी मिलाकर कुल 395 खिलाड़ियों के हाथ निराशा लगी, उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला।

तो वहीं इस मेगा ऑक्शन में एक बार की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स (Rajasthan Royals) ने भी कुछ शानदार खिलाड़ियों को खरीदकर, टीम को और ज्यादा मजूबत किया है। राजस्थान सबसे कम 41 करोड़ के पर्स के साथ ऑक्शन में उतरी थी, लेकिन फिर भी टीम ने 14 खिलाड़ियों को खरीदा और 30 लाख रुपए का उनके पास रिमेनिंग पर्स भी बचा रहा।

इस मेगा ऑक्शन में राजस्थान राॅयल्स मैनेजमेंट ने इंग्लैंड के खतरनाक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 12.5 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके अलावा टीम ने 13 वर्षीय युवा वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ देकर खरीदा। हालांकि, राजस्थान को खिलाड़ी को हासिल करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स से बिडिंग वाॅर का भी सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद RR ने सबसे बड़ी बोली लगाकर युवा खिलाड़ी को अपने नाम किया।

इसके अलावा नितीश राणा को 4.20 करोड़ में राजस्थान ने अपनी टीम के साथ जोड़ा। इस मेगा ऑक्शन के बाद हम आपके लिए राजस्थान राॅयल्स की आगामी सीजन के लिए सबसे मजबूत प्लेइंग XI लेकर आए हैं:

देखें मेगा ऑक्शन के बाद RR की सबसे मजबूत प्लेइंग XI

संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, आकाश मधवाल (संदीप शर्मा- इम्पैक्ट प्लेयर)

IPL 2025 के लिए राजस्थान राॅयल्स (RR) का फुल स्क्वाॅड

संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, फजलहक फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका, कुणाल राठौर, अशोक शर्मा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे।

আরো ताजा खबर

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...