Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: केएल-स्टार्क के आने से और मजबूत हुई Delhi Capitals, देखें आगामी सीजन के लिए टीम SWOT Analysis

Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X)

SWOT Analysis of Delhi Capitals (DC) for IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन खत्म हो चुका है। ऑक्शन के दोनों दिनों का लेखा-जोखा बताएं तो 182 खिलाड़ियों को 10 टीमों ने मिलकर खरीदा, जिसमें से 62 विदेशी खिलाड़ी थे।

सभी टीमों ने मिलाकर कुल 8 राइट टू मैच कार्ड (RTM) का इस्तेमाल किया। साथ ही इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजियों ने 639.15 करोड़ रुपए खर्च किए। साथ ही देशी-विदेशी मिलाकर कुल 395 खिलाड़ियों को कोई भी खरीददार नहीं मिला।

तो वहीं इस ऑक्शन में साल 2020 आईपीएल सीजन की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स ने 19 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 72.80 करोड़ की राशि खर्च की है। टीम ने अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को सिर्फ 14 करोड़ में खरीदा, तो ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के आने से टीम और ज्यादा मजबूत हुई है। खैर आइए देखते हैं आईपीएल 2025 के लिए डीसी टीम का फुल SWOT Analysis:

Delhi Capitals (DC) Full Squad for IPL 2025

केएल राहुल, अक्षर पटेल, करुण नायर, हैरी ब्रूक, जैक फ्रेजर मैक्गर्क, फाफ डू प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल. डोनावेन फरेरा, केएल राहुल, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय मंडल, विपराज निगम, मनवंत कुमार, त्रिपूर्ण विजय, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मिचेल स्टॉर्क, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मुकेश कुमार

Delhi Capitals’ Strengths:

आईपीएल 2025 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की जो सबसे बड़ी ताकत होने वाला है, वो उसकी क्वालिटी पेस अटैक और घातक ओपनर्स। तेज गेंदबाजी में टीम के साथ दुष्मंथा चमीरा, मिचेल स्टॉर्क, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मुकेश कुमार जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं, तो वहीं ओपनिंग में टीम को तूफानी शुरुआत देने के लिए जैक फ्रेजर मैगर्क के अलावा फाफ डु प्लेसिस और केएल राहुल मौजूद हैं।

Delhi Capitals’ Weaknesses

तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की आगामी सीजन में कमजोरी के बारे में बात की जाए तो टीम की कोर प्लेइंग इलेवन के अलावा उनके पास बेंच स्ट्रेंथ की कमी है। अगर टीम में खेलने वाले 11 खिलाड़ी से कोई एक खिलाड़ी चोटिल हो गया, तो उनकी लिए परेशानी बढ़ सकती है।

Delhi Capitals’ Opportunities

मेगा ऑक्शन में डीसी ने जिस तरह की टीम चुनी है, उसके बाद आगामी आईपीएल सीजन में टीम के साथ बेहतरीन अवसर है। अवसर के रूप में टीम में ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा के रूप में हार्ड हिटर मौजूद है, जो डीसी के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में घातक साबित हो सकते हैं। साथ ही दिल्ली के ओपनिंग में टाॅप 5 काफी हार्ड हिटर मौजूद हैं। जो भारत के दूसरे सबसे छोटे ग्राउंड पर दिल्ली का काफी फायदा पहुंचा सकते हैं।

Delhi Capitals’ Threats

आईपीएल के आगामी सीजन में जो टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है, वो टीम की स्पिन गेंदबाजी है। अगर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, तो टीम के पास क्वालिटी स्पिन गेंदबाज नहीं हैं।

আরো ताजा खबर

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...