Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: कुलदीप यादव ने किया RCB फैन को ट्रोल, जानें क्यों बोला “पहले ट्रॉफी जीतो फिर…”

 

Kuldeep Yadav (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) दुनिया की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली क्रिकेट टीमों में से एक है। भले इस इस फ्रेंचाईजी के पास आईपीएल ट्रॉफी न हो, लेकिन इसकी फैन फॉलोइंग बेमिसाल है और RCB के पास सबसे ज्यादा वफादार फैंस हैं। हालांकि, उनके एक फैन की वजह से पूरी टीम का इंटरनेट पर मजाक बन गया है।

कुलदीप यादव ने RCB फैन को किया ट्रोल 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के आगमन में अभी दो महीने शेष हैं, लेकिन इसके पहले ही खिलाड़ियों और फैंस के बीच रोमांच बढ़ने लगा है। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के फैंस के बीच हुई एक मजेदार बहस चर्चा में है।

एक यूट्यूब चैनल, “टॉक फुटबॉल,” के लाइव सेशन के दौरान, एक RCB फैन ने कुलदीप यादव से कहा-

“आप RCB में शामिल हो जाइए, क्योंकि हमें एक गोलकीपर की जरूरत है।”

इस पर कुलदीप ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया-

“आपको गोलकीपर की नहीं, ट्रॉफी की जरूरत है। अगर आप गोलकीपर ले लें तो क्या करेंगे?”

उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। RCB के फैंस कुलदीप के इस बयान से नाराज हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं दीं। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के फैंस ने इस मजाक को सपोर्ट करते हुए RCB को और ट्रोल करना शुरू कर दिया।

देखें वीडियो 

Question From RCB Fan: We Need A Goalkeeper

Kuldeep Yadav: You Don’t Need Goalkeeper You Need IPL Trophy 😭😂🤣

Kuldeep Yadav Roast RCB 🤣😭 #RanjiTrophy pic.twitter.com/0rkdyrlX9U

— Harsh 17 (@harsh03443) January 24, 2025

कुलदीप यादव IPL 2025 के लिए 13 करोड़ में किए गए हैं रिटेन

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे कुलदीप यादव को फ्रैंचाइजी ने 2025 की मेगा नीलामी से पहले 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। हालांकि, वह पिछले कुछ महीनों से चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

RCB और ट्रॉफी का इंतजार

RCB अभी तक IPL की ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, और यह बात अक्सर उनके आलोचकों द्वारा उठाई जाती है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स भी अब तक आईपीएल में खिताब नहीं जीत सकी है, लेकिन टीम ने पिछले कुछ वर्षों में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है।

IPL 2025 से पहले इस तरह की घटनाओं ने फैंस के बीच जुबानी जंग को और तेज कर दिया है। देखना दिलचस्प होगा कि मैदान पर इन दोनों टीमों की भिड़ंत कैसी रहती है।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: क्या ऑस्ट्रेलिया की ओर से फाइनल खेलेंगी एलिस पैरी? कोच ने फिटनेस को लेकर किया बड़ा खुलासा 

Ellyse Perry (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने यूके में जारी महिला टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन के फाइनल में जगह बना ली है। तो वहीं,...

ENG vs IND: श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय टी20 कप्तान

shreyas iyer (Image credit Twitter – X) भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने...

श्रीलंका ने जारी किया भारत के टेस्ट दौरे का शेड्यूल, अगस्त में खेली जाएगी दो मैचों की सीरीज

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह...

इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले एक्शन में विराट कोहली, पूर्व कोच संजय बांगर के साथ ट्रेनिंग का वीडियो वायरल!

Viral video of Virat Kohli training with Sanjay Bangar drops ahead of England series (image via X) इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज की तैयारी के लिए, विराट कोहली...