Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 ऑक्शन में बिका नहीं ये भारतीय खिलाड़ी, लेकिन अब लगा दिया सबसे तेज टी20 शतक

Urvil Patel (Image Credit- Twitter X)

Syed Mushtaq Ali Trophy: गुजरात के विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल (Urvil Patel) टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कि दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 27 नवंबर बुधवार को इंदौर के एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ग्राउंड में त्रिपुरा के खिलाफ, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच में महज 28 गेंदों में शतक लगा दिया है।

अपनी इस तूफानी पारी के दौरान खिलाड़ी ने 35 गेंदों में 7 चौकों और 12 छक्कों की मदद से नाबाद 113* रन बनाए। उर्विल की इस शानदार पारी की बदौलत गुजरात ने त्रिपुरा से मिला 156 रनों का टारगेट 58 गेंद शेष रहते हुए आसानी से हासिल कर लिया।

इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में दुनिया में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले एस्टोनिया के साहिल चौहान ने इस साल की शुरुआत में हैप्पी वैली ग्राउंड में साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों में शतक बनाकर यह रिकॉर्ड बनाया था।

साथ ही बता दें कि इससे पहले उर्विल ने नवंबर 2023 में लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे तेज शतक भी बनाया। उर्विल ने चंडीगढ़ में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ गुजरात के लिए सिर्फ 41 गेंदों में अपना 100 पूरा किया।

यह 2010 में महाराष्ट्र के खिलाफ बड़ौदा के लिए यूसुफ पठान के 40 गेंदों में बनाए गए शतक से सिर्फ एक गेंद धीमा था, नहीं तो ये खिलाड़ी लिस्ट ए में भी सबसे तेज शतक लगाने का रिकाॅर्ड भी अपने नाम कर लेता।

Urvil Patel के क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, 26 वर्षीय खिलाड़ी के क्रिकेट करियर के बारे में आपको बताएं, तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक 6 फर्स्ट क्लास, 14 लिस्ट ए और 44 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ने फर्स्ट क्लास 14.36 की औसत से 158, लिस्ट ए में 41.50 की औसत से 415 और टी20 में 23.52 की औसत से कुल 988 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...