Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 एमएस धोनी के प्रैक्टिस सेशन का वीडियो आया सामने, उड़ जाएंगे गेंदबाजों के होश

IPL 2025 एमएस धोनी के प्रैक्टिस सेशन का वीडियो आया सामने उड़ जाएंगे गेंदबाजों के होश

MS Dhoni (Photo Source: Instagram)

आईपीएल 2025 की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है। एमएस धोनी के फैंस इस टूर्नामेंट का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। इसी बीच सीएसके के नेट्स सेशन से धोनी का ताजा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस साल भी धोनी अपने पुराने तेवर में बल्लेबाजी करेंगे।

इस वीडियो के जरिए एमएस धोनी गेंदबाजों को वॉर्निंग दे रहे हैं कि इस सीजन भी उनकी खैर नहीं। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर फैन्स का एक्साइटमेंट बढ़ गया है। लोगों के रिएक्शन को देखकर पता चल रहा है कि उन्हें धोनी को खेलते हुए देखने का किस कदर इंतजार है। वो बेसब्री के साथ इस टूर्नामेंट के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

धोनी के इस वीडियो पर फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

धोनी के प्रैक्टिस सेशन का वीडियो एक्स पर आते ही फैन्स के कमेंट्स आने शुरू हो गए। लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया जाहिर की है। दूसरे फैन ने लिखा है, सीएसके की पारी का 20वां ओवर। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आईपीएल के अंतिम साल में हम सबको शायद धोनी की बल्ले से कोई कमाल और देखने को मिल सकता है।

कुछ ने लिखा है थाला दर्शनम और वहीं, एक यूजर ने लिखा है अच्छे टच में नजर आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि, ऐसा लगता है कि वह शानदार फॉर्म में हैं। वहीं, कुछ लोगों ने यह सवाल भी पूछा है कि क्या यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा।

मुंबई इंडियंस से होगा चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला

बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स अपना पहला मैच 23 मार्च को खेलेगी। यह मैच इस आईपीएल सीजन का तीसरा मैच होगा। चेन्नई की टीम इस मैच में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी, जो सीएसके के होम ग्राउंड में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस साल आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। सीजन का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: मिनी ऑक्शन से पहले से पहले CSK के साथ रिटेंशन पर बातचीत के लिए अश्विन तैयार

Ravichandran Ashwin (Image Credit Twitter X)पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ आगे का सफर इस समय चर्चा में है। आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन...

पृथ्वी शॉ गलत रास्ते पर चले गए और अपना करियर बर्बाद कर लिया: रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड

Prithvi Shaw and Dinesh Lad (Image Credit Twitter X)रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड का मानना है कि पृथ्वी शॉ ने अपने करियर में गलत दिशा चुन ली,...

भारत को टेस्ट क्रिकेट में हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी की कमी खल रही है: क्रेग मैकमिलन

Craig McMillan and Hardik Pandya (Image Credit Twitter X)न्यूजीलैंड महिला टीम के मुख्य कोच क्रेग मैकमिलन का कहना है कि भारतीय टेस्ट टीम में खासकर विदेशी हालात में हार्दिक पांड्या...

ENG vs IND 2025: ‘बुमराह को आईपीएल 2025 नहीं खेलना चाहिए था’ जसप्रीत को लेकर पूर्व सेलेक्टर ने दिया बड़ा बयान

Dilip Vengsarkar and Jasprit Bumrah (Image Credit Twitter X)भारत के पूर्व कप्तान व सेलेक्टर दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि जसप्रीत बुमराह को आईपीएल 2025 में या तो पूरी तरह...