
Mitchell Starc (Photo Source: X)
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रिटेंशन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। फ्रेंचाइजी ने रिंकू सिंह, सुनील नरायण, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा और रमनदीप सिंह को रिटेन किया है। कप्तान श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, मिचेल स्टार्क और नितीश राणा जैसे खिलाड़ी रिलीज कर दिए गए हैं।
KKR आगामी मेगा ऑक्शन में 51 करोड़ पर्स के साथ उतरेगी, उनके पास कोई RTM कार्ड भी नहीं है। इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने हाल ही में खुलासा किया कि, फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज करने को लेकर इनफॉर्म नहीं किया, इस बात से तेज गेंदबाज काफी निराश हैं।
मिचेल स्टार्क ने दिया बड़ा बयान
मिचेल स्टार्क ने Daily Telegraph को बताया,
मुझे अभी भी उनसे कोई जवाब नहीं मिला है। यह वैसा ही है, यह फ्रेंचाइजी क्रिकेट है, इसलिए हैदराबाद के लड़कों (पैट कमिंस और ट्रैविस हेड) को छोड़कर सभी ऑक्शन में होंगे।
KKR ने आईपीएल 2024 ऑक्शन में मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। स्टार्क ने पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 17 विकेट चटकाए थे। उन्होंने क्वालीफायर-1 और फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच विनिंग प्रदर्शन किया था और टीम को तीसरा टाइटल जीताने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने पहले टीम के रिटेंशन फैसलों को लेकर बात करते हुए कहा था,
स्पष्ट रूप से रिटेंशन की संख्या कम लगती है, क्योंकि हम पहले एक टीम बनाते हैं और प्रतिस्पर्धा करने के लिए सभी टुकड़ों को सही जगह पर रखने की कोशिश करते हैं। और जब आप प्रतिस्पर्धा करते हैं, और विशेष रूप से हमारे मामले में, हमने अपना तीसरा टाइटल जीता, और उसके बाद, यह और भी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि आप वास्तव में उस टीम को बनाए रखना चाहते हैं जिसे आपने सावधानी से बनाया है, जो डिफेंडिंग चैंपियन भी हैं।
IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त
DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

