Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: ईशान किशन पर सनराइजर्स हैदराबाद ने बहाया करोड़ों पैसा, काव्या मारन हुई खुश

IPL 2025, Auction: Ishan Kishan & Kavya Maran (Photo Source: X)

भारतीय युवा बल्लेबाज ईशान किशन को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने उन्हें स्क्वॉड से रिलीज कर दिया था। पिछले सीजन ईशान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, उन्होंने टीम के लिए 14 मैचों में 22.86 के औसत और 148.84 के स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए थे। वह 2018 से 2024 तक मुंबई की टीम का हिस्सा रहे।

इन फ्रेंचाइजियों ने भी लगाई ईशान किशन के लिए बोली

मेगा ऑक्शन में ईशान किशन के लिए सबसे पहले बोली मुंबई इंडियंस ने लगाई थी। इसके बाद पंजाब किंग्स भी मैदान में उतरी और बोली लगाना शुरू किया। फिर पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली, लेकिन इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली लगाना शुरु किया और 11.25 करोड़ रुपये में ईशान को खरीद लिया।

यहां देखें- IPL 2025 Auction Live Updates

कैसा रहा है ईशान किशन का आईपीएल करियर-

ईशान किशन ने अब तक 105 आईपीएल मैचों में 28.43 की औसत और 135.87 की स्ट्राइट रेट से 2644 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 16 अर्धशतक ठोके हैं, उनका हाईएस्ट स्कोर 99 रन है।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं ईशान किशन

ईशान किशन इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। बीसीसीआई ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं दी थी, जिस चीज ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। ईशान ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ, आखिरी वनडे अक्टूबर 2023 में अफगानिस्तान और आखिरी टी20 मैच नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

भारत के लिए ईशान किशन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने दो टेस्ट मैचों में 78.0 के औसत से 78 रन बनाए हैं। वहीं, 27 वनडे मैचों में 42.41 के औसत, 102.19 के स्ट्राइक रेट से 933 रन और 32 टी20 मैचों में 25.68 के औसत, 124.68 की स्ट्राइक रेट से 796 रन बनाए हैं। ईशान ने इंटरनेशनल करियर में अब तक 14 अर्धशतक ठोके हैं।

আরো ताजा खबर

‘आप उसके साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं?’ – संजू सैमसन को टीम से बाहर करने पर बचपन के कोच ने सिलेक्टर्स को लताड़ा

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के आगामी टी20आई दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा के बाद, सिलेक्शन को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।...

‘बचपन से हम इसका सपना देखते हैं’ – लॉर्ड्स पर ऐतिहासिक महिला टेस्ट को लेकर हरमनप्रीत कौर का बयान

Harmanpreet Kaur (Image credit Twitter – X) क्रिकेट का सबसे प्रतिष्ठित मैदान लॉर्ड्स एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। शुक्रवार, 10 जुलाई से इंग्लैंड महिला और भारत महिला...

ZIM vs BAN: हैमस्ट्रिंग और घुटने की चोट के चलते मुस्तफिजुर रहमान 4 हफ्तों के लिए बाहर, ‘द हंड्रेड’ खेलने पर भी संदेह

Mustafizur Rahman (image via getty) जिम्बाब्वे दौरे पर बांग्लादेश को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके मुख्य बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान दाहिने हैमस्ट्रिंग में ग्रेड 1...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत पांचवा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND, 5th T20I: Match Preview (image via getty) 5 मैचों की टी20आई सीरीज में, भारतीय टीम शनिवार, 11 जुलाई को साउथेम्प्टन के ‘द रोज बाउल’ में इंग्लैंड के...