Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: इस दिन से शुरू होगा आईपीएल का आगामी सीजन, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल्स-

IPL 2025: इस दिन से शुरू होगा आईपीएल का आगामी सीजन, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल्स-

KKR (Photo Source: Getty Images)

IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन पिछले साल नवंबर में सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था। इसके बाद से ही आगामी सीजन कब से शुरू होगा, यह जानने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित थे। आईपीएल 2025 23 मार्च से शुरू हो रहा है। इसकी जानकारी बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रविवार (12 जनवरी) को दी।

राजीव शुक्ला ने प्लेऑफ और फाइनल की तारीखों के बारे में नहीं बताया। अभी पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल जानने के लिए फैंस को इंतजार करना होगा।

IPL 2025: SGM मीटिंग के बाद राजीव शुक्ला ने किया ऐलान

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रविवार (12 जनवरी) को मुंबई में बीसीसीआई की विशेष आम बैठक (SGM) के बाद रिपोर्टरों से कहा, “आईपीएल 23 मार्च से शुरू होगा।” इसका मतलब है कि आईपीएल का आगामी सीजन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के ठीक दो हफ्ते बाद शुरू होगा, जो 9 मार्च को है।

SGM में देवजीत सैकिया और प्रभतेज सिंह भाटिया को निर्विरोध बीसीसीआई का नया सेक्रेटरी और कोषाध्यक्ष चुना गया। दिसंबर में जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष बनने के बाद बीसीसीआई सेक्रेटरी का पद खाली था। वहीं, महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नियुक्त होने के बाद आशीष शेलार ने बीसीसीआई कोषाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया।

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर 18 या 19 जनवरी को होगी अहम मीटिंग

राजीव शुक्ला ने यह भी बताया कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत के स्क्वॉड को लेकर आखिरी मीटिंग 18 या 19 जनवरी को होगी। आईसीसी ने सभी टीमों के लिए चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड की घोषणा करने की आखिरी तारीख 12 जनवरी तय की थी, लेकिन ऐसी खबरें आई थीं कि बीसीसीआई घोषणा करने में देरी कर सकता है। इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश ने अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीमों की घोषणा कर दी है।

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत पहला मुकाबला 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टीम 23 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेगी और फिर 2 मार्च को न्यूजीलैंड का सामना करेगी। बता दें, भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...