Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: आगामी संस्करण में सूर्यकुमार यादव को इनमें से किसी एक टीम के कप्तान के रूप में देखा जा सकता है

भारतीय टीम के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही शानदार रहा है। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यही नहीं हाल ही में सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टी20 सीरीज में भी भारतीय टीम के कप्तानी की थी।

इस टी20 सीरीज को भारत ने 3-0 से अपने नाम किया था। भारत की ओर से सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था और तमाम लोगों ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की भी जमकर प्रशंसा की थी। इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव कप्तानी में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में सूर्यकुमार यादव को खिलाड़ी के साथ-साथ एक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है।

आज हम आपको बताते हैं ऐसी तीन फ्रेंचाइजी के बारे में जो आगामी सीजन में सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम में शामिल कर सकती है और उन्हें अपना कप्तान नियुक्त कर सकती है।

1- कोलकाता नाइट राइडर्स

IPL 2025: आगामी संस्करण में सूर्यकुमार यादव को इनमें से किसी एक टीम के कप्तान के रूप में देखा जा सकता है

KKR vice-captain Suryakumar Yadav. (Photo Source: Twitter)

पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि कोलकाता नाइट राइडर्स सूर्यकुमार यादव को आईपीएल के आगामी सीजन में अपनी टीम का कप्तान नियुक्त करना चाहते हैं। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था और इस शानदार ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

श्रेयस अय्यर ने कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी धुआंधार की थी। हालांकि आगामी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त करना चाहती है। टीम के लिए यह बहुत ही बड़ा फैसला होने वाला है क्योंकि श्रेयस अय्यर ने अभी तक अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई है। सूर्यकुमार यादव की बात की जाए तो वो इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से भाग ले चुके हैं।

2- पंजाब किंग्स

IPL 2025: आगामी संस्करण में सूर्यकुमार यादव को इनमें से किसी एक टीम के कप्तान के रूप में देखा जा सकता है

Suryakumar Yadav (Photo Source: Getty Images)

हाल ही में अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी की कप्तानी शिखर धवन ने ही की थी। हालांकि कुछ मैच खेलने के बाद वो चोटिल हो गए थे और उनकी जगह इंग्लैंड के शानदार ऑलराउंडर सैम करन को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था।

सैम करन की कप्तानी में पंजाब में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन वो इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाए थे। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में पंजाब किंग्स 10 अंकों के साथ 9वें पायदान पर थी। अगर मुंबई इंडियंस आगामी सीजन में सूर्यकुमार यादव को रिलीज करती है तो पंजाब किंग्स उन्हें अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेगी।

3- लखनऊ सुपर जायंट्स

IPL 2025: आगामी संस्करण में सूर्यकुमार यादव को इनमें से किसी एक टीम के कप्तान के रूप में देखा जा सकता है

Suryakumar Yadav. (Image Source: X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। टीम ने 14 अंक हासिल किए थे और वो अंक तालिका में सातवें पायदान पर थे।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद लखनऊ फ्रेंचाइजी के सह-मालिक संजीव गोयनका को केएल राहुल के ऊपर गुस्सा होते हुए देखा गया था। ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि आईपीएल 2025 में केएल राहुल को लखनऊ टीम की ओर से खेलते हुए नहीं देखा जाएगा। सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में कई शानदार फैसले लिए थे और लखनऊ टीम मैनेजमेंट भी इसी चीज को देखकर उन्हें कप्तान नियुक्त कर सकती है।

আরো ताजा खबर

23 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: श्रीलंका ने ब्रूक के रिकॉर्ड दोहरे शतक को पीछे छोड़ते हुए ऐतिहासिक चेज किया गुरुवार, 22 अक्टूबर को रावलपिंडी...

वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज! श्रीलंका ने ब्रूक के दोहरे शतक पर फेरा पानी, इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया

SL vs ENG: Rathnayake and Shanaka Power Sri Lanka to Historic Rawalpindi Triumph (image via getty) गुरुवार, 22 अक्टूबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान ट्राई-नेशन सीरीज के रोमांचक तीसरे...

हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

Harry Brook (Image Credit- Twitter X) हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने जब से व्हाइट बाॅल क्रिकेट में इंग्लैंड टीम की कमान संभाली है, तब से वह अलग तरह की फाॅर्म...

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोले “ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया में फूट डाली, खिलाड़ियों को आपस में लड़वाया”

Greg Chappell and Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल के...