Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: अगले सीजन में RCB की कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं विराट, मैनेजमेंट को दी जानकारी

IPL 2025: अगले सीजन में RCB की कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं विराट, मैनेजमेंट को दी जानकारी

Virat Kohli (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले 31 अक्टूबर तक सभी फ्रेंचाइजियों को अपने-अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। इसके बाद इस साल के आखिर में मेगा ऑक्शन देखने को मिल सकता है। इस बार मेगा ऑक्शन कई बड़े खिलाड़ियों की टीमें बदलती हुई दिख सकती है, तो वहीं कई टीमों के कप्तान ही बदले जा सकते हैं।

खबरों की माने तो वहीं अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का कप्तान भी बदल सकता है। अब मीडिया रिपोर्ट सामने आ रही है कि विराट कोहली एक बार फिर से आरसीबी के कप्तान बन सकते हैं। वैसे कई सालों से फाफ डु प्लेसिस आरसीबी की कप्तानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस साल विराट कोहली फिर से RCB की कप्तानी कर सकते हैं।

IPL 2025 रिटेंशन से पहले विराट कोहली को लेकर सामने आई बड़ी रिपोर्ट

ईएसपीएन के मुताबिक विराट कोहली ने फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की कप्तानी करने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने टीम मैनेजमेंट के सामने इसको लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता है और न ही इसको लेकर आरसीबी की तरफ कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है।

विराट कोहली ने लंबे समय तक आईपीएल में आरसीबी की कप्तानी की है। कोहली 9 साल तक आरसीबी के कप्तान रहे। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम खिताब नहीं जीत पाई थी। उसके बाद विराट कोहली ने साल 2021 में आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद फाफ डु प्लेसिस को आरसीबी का नया कप्तान बनाया गया था।

फाफ तीन साल से आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार आरसीबी फाफ को रिलीज कर सकती है। जिसके बाद आरसीबी को नए कप्तान की जरुरत होगी। ऐसे में हो सकता है कि विराट कोहली एक बार फिर से आरसीबी की कप्तानी करते दिखें। अगर विराट कोहली इस सीजन में फिर से RCB की कप्तानी करते हैं तो यह उनके फ्रेंचाइजी के लिए X फक्टो साबित हो सकता है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...