Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 से पहले CSK छोड़ KKR में जाने के बाद ड्वेन ब्रावो ने चेन्नई फैंस के लिए रिकॉर्ड किया आखिरी वीडियो; देखें

IPL 2025 से पहले CSK छोड़ KKR में जाने के बाद ड्वेन ब्रावो ने चेन्नई फैंस के लिए रिकॉर्ड किया आखिरी वीडियो देखें

Dwayne Bravo. (Photo Source: IPL/BCCI)

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ड्वेन ब्रावो को शुक्रवार 27 सितंबर को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मेंटर की भूमिका के लिए चुना। वह गौतम गंभीर की जगह KKR के मेंटर बनेंगे, क्योंकि गंभीर टीम इंडिया के मुख्य कोच बनने के लिए फ्रेंचाइजी से अलग हो गए थे।

ब्रावो पिछले दो सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK ) के बॉलिंग कोच रह चुके हैं। CSK और टीम के प्रशंसकों के साथ उनका गहरा जुड़ाव है, वे 2011 से 2022 तक एक खिलाड़ी के तौर पर टीम का हिस्सा रहे हैं।

आईपीएल 2025 से पहले CSK से अलग होने और KKR में शामिल होने के बाद, ब्रावो ने चेन्नई के प्रशंसकों के लिए एक खास संदेश साझा किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए CSK समर्थकों से उनके नए प्रयास में उनका समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने CSK प्रबंधन को भी धन्यवाद क्योंकि टीम ने उन्हें KKR में शामिल होने की अनुमति दी।

ब्रावो ने CSK फैंस को दिया खास संदेश 

“वनक्कम (तमिल में हैलो), यह चैंपियन है। अब यह कोई रहस्य नहीं है कि मैंने नाइट राइडर्स फ्रैंचाइज़ी के मेंटर बनने का सौदा स्वीकार कर लिया है। इस समय, मैं विशेष रूप से CSK मैनेजमेंट टीम को धन्यवाद देना चाहता हूँ, जिन्होंने मुझे अपनी शुभकामनाएं देकर आगे बढ़ने का अवसर दिया और कुछ ऐसा करने की अनुमति दी, जिसे मैं वास्तव में पसंद करता हूँ। चेन्नई में मेरे सभी प्रशंसकों और दुनियाभर के CSK फैंस से मैं अनुरोध करता हूँ कि हमेशा की तरह मुझे अपना आशीर्वाद और समर्थन दें।”

“मुझे पता है कि यह पल आप सभी के लिए दुखद है, लेकिन मैं आपसे आग्रह करता हूँ कि आप मुझे हर चीज में समर्थन देते रहें। ढेर सारा प्यार, येलो (CSK के लिए) हमेशा रहेगा। आप सभी से जल्द मुलाकात होगी, दूसरी तरफ मिलते हैं!”

देखें वीडियो 

गौरतलब है कि ड्वेन ब्रावो ने गुरुवार 26 सितंबर को खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की, और उसके एक दिन बाद उन्हें केकेआर का नया सेंटर नियुक्त किया गया था। 546 पारियों में 631 विकेट के साथ, 40 वर्षीय ब्रावो टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

“यह मेरे लिए एकदम सही मंच है” – केकेआर के नए मेंटर के रूप में अपनी नियुक्ति पर ड्वेन ब्रावो

ड्वेन ब्रावो ने मेंटरशिप की भूमिका के लिए नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी में शामिल होने पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि वे कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में लगभग एक दशक तक केकेआर की सहयोगी फ्रेंचाइजी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि केकेआर के मालिक भावुक हैं और कैंप में परिवार जैसा माहौल है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 45: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

सनराइजर्स हैदराबाद 3 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पॉइंट्स टेबल...

IPL 2026: एक ही फ्रेम में साथ आए भारत के तीन विश्व कप विजेता कप्तान, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: MS Dhoni, Suryakumar Yadav and Rohit Sharma (image via X) एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक यादगार पल देखने को मिला, जब चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के...

2 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया आईपीएल 2026 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स...

IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। IPL 2026 में अभी तक उन्होंने...