Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 में अनकैप्ड प्लेयर के रूप में खेलेंगे MS Dhoni, BCCI लाने जा रहा है पुराना नियम

IPL 2025 में अनकैप्ड प्लेयर के रूप में खेलेंगे MS Dhoni BCCI लाने जा रहा है पुराना नियम
MS Dhoni (Photo Source: IPL/BCCI)IPL 2025 में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं? फैंस के मन में ये सवाल काफी समय से चल रहा है। ना तो धोनी ने और ना ही चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारियों ने इस सवाल पर अभी तक कुछ भी कहा है। हालांकि इस बीच कई ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिसमें बताया जा रहा है कि धोनी को सीएसके आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले बतौर अनकैप्ड प्लेयर रिटेन कर सकती है।

आपको बता दें कि, आईपीएल के एक नियम के चलते ऐसा संभव है और यह नियम आईपीएल की शुरुआत से है। धोनी अब 43 साल के हो गए हैं, ऐसे में वह मोटी रकम में रिटेन होकर किसी खिलाड़ी की जगह नहीं लेना चाहते। ऐसे में अगर उन्हें बतौर अनकैप्ड प्लेयर रिटेन किया जाता है तो सीएसके को उनके लिए ज्यादा पैसे नहीं खर्च करने होंगे।

अनकैप्ड प्लेयर के रूप में MS Dhoni को रिटेन कर सकती है CSK

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2025 संस्करण से पहले खिलाड़ियों के नियमों की घोषणा करते समय महेंद्र सिंह धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ियों की श्रेणी में रख सकता है। आईपीएल की शुरुआत से ही नियम है कि कम से कम पांच साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को अनकैप्ड श्रेणी में रखा जाता था।

अगर ऐसा होता है तो अपने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को रिटेन करने के लिए CSK को बहुत ज्यादा पैसा नहीं खर्च करना होगा। एक अनकैप्ड खिलाड़ी को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया जा सकता है। बता दें, CSK ने 2022 में धोनी को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

हालांकि जब इसको लेकर CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन से पूछा गया कि क्या 2025 आईपीएल ऑक्शन में धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी माना जाएगा तो उन्होंने कहा, “मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमने इसके लिए अनुरोध नहीं किया है। उन्होंने (बीसीसीआई) खुद हमें बताया है कि ‘अनकैप्ड खिलाड़ी नियम’ रखा जा सकता है, बस इतना ही। उन्होंने (BCCI) अभी तक कुछ भी घोषणा नहीं की है। नियम और विनियम बीसीसीआई द्वारा घोषित किए जाएंगे।”

আরো ताजा खबर

IPL 2026: 5 घरेलू खिलाड़ी जो शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं

IPL 2026 Top 5 domestic players (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एक बार फिर कई युवा घरेलू खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार...

13 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया द हंड्रेड लीग के...

‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) द हंड्रेड लीग के हालिया ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद सामने आया है। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने अपनी...

SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस के लिए मेहनत कभी नहीं रुकती, क्योंकि 2026 के बाकी बचे समय में ‘मेन इन ब्लू’ के लिए क्रिकेट का...