Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: मुंबई इंडियंस (MI) की संभावित प्लेइंग XI, किसे मिलेगा पहले मैच में मौका? जानिए यहां

Mumbai Indians (Image Credit- Twitter X)

सऊदी अरब के जेद्दा में हुए दो दिवसीय मेगा ऑक्शन में IPL इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक मुंबई इंडियंस ने कुछ बड़े प्लेयर्स को खीरदा। उन्होंने मेगा ऑक्शन की शुरुआत ट्रेंट बोल्ट को खरीदकर की, उसके बाद उन्होंने विल जैक्स को खरीदकर अपनी टीम को और भी मजबूत कर लिया।

मुंबई इंडियंस की आप पूरी स्क्वॉड पर नजर डालें तो वो पेपर पर काफी मजबूत नजर आ रही है। लेकिन फिर भी फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि अगर मुंबई को इस सीजन खिताब जीतना है तो हार्दिक एंड कंपनी किस प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरेगी। वो किन चार विदेशी प्लेयर्स को अपने XI में मौका देगी। तो इस सवाल का जवाब हम आपको देते हैं।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI

बैटिंग की बात करें तो वहां रोहित शर्मा और विल जैक्स पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं मिडिल ऑर्डर में नंबर तीन पर तिलक वर्मा, नंबर चार पर सूर्यकुमार यादव खेलते हुए दिखेंगे। वहीं पांचवें नंबर पर विकेटकपीर बल्लेबाज रॉबिन मिंज को मौका मिल सकता है। बात अगर डेथ ओवर्स में पारी की फिनिश करने की होगी तो वहां खुद कप्तान हार्दिक पांड्या और नमन धीर मौजूद रहेंगे।

गेंदबाजी की बात करें तो मुंबई के पास एक से बढ़त एक धाकड़ तेज गेंदबाज हैं। सबसे पहले उनके पास सबसे पहले जसप्रीत बुमराह हैं और उन्होंने अपनी पेस बॉलिंग को और भी मजबूत बनाने के लिए ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर को खरीदा है। वहीं स्पिन बॉलिंग ऑप्शन के रूप में उनके पास अफगानी मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर हैं। वहीं वो इंपैक्ट प्लेयर के रूप में कर्ण शर्मा और राज अंगद बावा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, विल जैक्स, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, अल्लाह गजनफर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

इंपैक्ट प्लेयर: कर्ण शर्मा, राज अंगद बावा

Mumbai Indians Final Squad:

हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, कर्ण शर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह ग़ज़नफ़र, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, कृष्णन श्रीजीत, मिचेल सेंटनर , राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, लिज़ाद विलियम्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर

আরো ताजा खबर

SMAT 2025: फाइनल में झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से हराया, ईशान किशन ने ठोका शतक 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) SMAT 2025 Final, Haryana vs Jharkhand: जारी सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी के 18वें सीजन का फाइनल मैच आज 18 दिसंबर को हरियाणा और झारखंड...

SMAT Final: फाइनल में 45 गेंदों में शतक जड़ने के साथ ही ईशान किशन ने रच दिया इतिहास, बना डाले ये रिकाॅर्ड

Ishan kishan (Image credit Twitter – X) किशन ने 45 गेंदों में शतक जड़ा और सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी के फाइनल में शतक लगाने वाले महज दूसरे खिलाड़ी बने। साथ...

लखनऊ T20I रद्द होने के बाद BCCI सर्दियों में होने वाले मैचों की शेड्यूलिंग पर कर सकती है चर्चा

Rajeev Shukla (Image credit Twitter – X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा टी20 मैच घने कोहरे की वजह से बिना एक भी गेंद...

पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जगह बनाने वाली इटली टीम से बाहर हुए जो बर्न्स, अंदरूनी विवाद से मचा बवाल

Joe Burns (Image credit Twitter – X) इटली क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट ओपनर और इटली के पूर्व कप्तान जो बर्न्स को T20 वर्ल्ड...