Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 की नीलामी से पहले मुंबई के युवा बल्लेबाज Ayush Mhatre ने एमएस धोनी का ध्यान खींचा, जानें कैसे?

Ayush Mhatre and MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2025 के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले सभी टीमों के पास 31 अक्टूबर तक का वक्त था, जिसमें उन्हें रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी थी। अब ये मियाद खत्म हो चुकी है, और सभी टीमों द्वारा अपने-अपने द्वारा रिटेन किए गए प्लेयर्स की जानकारी दे दी गई है।

गौरतलब है कि आईपीएल के आगामी सीजन के लिए ऑक्शन इस महीने की 24 और 25 तारीख को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में होने वाला है। दूसरी ओर, इस ऑक्शन से पहले मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले युवा Ayush Mhatre ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की रिपोर्ट्स की माने तो युवा खिलाड़ी को सीएसके ने आईपीएल ऑक्शन से पहले चेन्नई स्थित सुपर किंग्स एकेडमी में ट्रायल के लिए बुलाया है। अगर फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट को युवा खिलाड़ी का टैलेंट पसंद आता है, तो ऑक्शन में सीएसके उन्हें खरीदती हुई नजर आ सकती है।

गौरतलब है कि हाल में ही 17 वर्षीय Ayush Mhatre ने मुंबई की ओर से ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) के खिलाफ डेब्यू किया था। तो वहीं अभी तक खेले पांच मैचों में युवा खिलाड़ी ने 35.66 की औसत से 321 रन बनाकर अपनी उपयोगिता को सही साबित किया है। हाल में ही उन्होंने रणजी ट्राॅफी में महाराष्ट्र के खिलाफ बीकेसी ग्राउंड पर 176 रनों की मैराथन पारी भी खेली है।

खिलाड़ी की उपलब्धता को लेकर सीएसके के CEO ने MCA को लिखा पत्र

साथ ही बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ काशी विश्नाथन ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के सचिव Abhay Hadap को खिलाड़ी को ट्रायल की अनुमित देने के लिए ई-मेल भेजा है। युवा खिलाड़ी रणजी ट्राॅफी और SMAT के बीच सीएसके के लिए ट्रायल दे सकता है।

আরো ताजा खबर

12 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. IPL 2026 Schedule: पहले 20 मैचों के लिए हुआ शेड्यूल जारी, जानें वेन्यू, टाइमिंग और बहुत कुछ क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर...

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम की मेजबानी पर संशय, 13 मार्च को होगा आखिरी फैसला

IPL 2026 (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबलों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बेंगलुरु के प्रसिद्ध एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित...

टी20 विश्व कप जीत के बाद दिवंगत पिता को याद कर भावुक हुए रिंकू सिंह

Rinku Singh (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए एक भावुक संदेश...

IPL 2026 Schedule: पहले 20 मैचों के लिए हुआ शेड्यूल जारी, जानें वेन्यू, टाइमिंग और बहुत कुछ

IPL Schedule 2026 First Phase (Image credit Twitter – X) क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 2026...