Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2024: RR का विजय रथ जारी, MI के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने खेली नाबाद शतकीय पारी

IPL 2024: RR का विजय रथ जारी, MI के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने खेली नाबाद शतकीय पारी

RR vs MI (Pic SOurce-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला गया था। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने काफी निराशाजनक गेंदबाजी की और इसी वजह से टीम को हार झेलनी पड़ी।

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए। टीम की ओर से तिलक वर्मा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 45 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली। तिलक वर्मा के अलावा नेहाल वढेरा ने 24 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 49 रनों की शानदार पारी खेली।

इन दो बल्लेबाजों के अलावा मोहम्मद नबी ने 23 रनों का योगदान दिया। सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पंड्या 10 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से संदीप शर्मा ने चार ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट झटके जबकि ट्रेंट बोल्ट ने चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। आवेश खान और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए जड़ा शानदार नाबाद शतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत काफी अच्छी रही। यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 74 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 9 चौके और 7 छक्कों की मदद से 104* रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

उनकी इसी पारी की वजह से मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की। यशस्वी के अलावा कप्तान संजू सैमसन ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 38* रनों का योगदान दिया। मुंबई इंडियंस की ओर से एकमात्र विकेट पीयूष चावला ने झटका।

U beauty sandy fifer mubaraka bro @sandeep25a 👊👊 #TATAIPL2024 #RRvMI #fifer

— Rahul Sharma (@ImRahulSharma3) April 22, 2024

Mumbai Indians a solid team but managed poorly on the field.

— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 22, 2024

Rajasthan Royals just one win away to qualify for playoffs. We are just half way stage of the league. Outstanding effort for them so far. #rrvsmi

— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 22, 2024

Congratulations bro @yuzi_chahal ipl king 👑#200notout #TATAIPL2024 #RRvMI #JioCinema

— Rahul Sharma (@ImRahulSharma3) April 22, 2024

YASHASVI JAISWAL BECOMES THE YOUNGEST IN IPL HISTORY TO SMASH MULTIPLE HUNDREDS. 🤯🔥 pic.twitter.com/NKj9iR0xXG

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 22, 2024

Yashasvi Jaiswal with Rohit Sharma after the match. ❤️ pic.twitter.com/ggbJioIBvM

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 22, 2024

HUNDRED FOR YASHASVI JAISWAL…!!!

– Hundred from 59 balls, dominated the run-chase against 5 time Champions while chasing 180 runs, The main man in opening is back of India. 💪⭐ pic.twitter.com/QHsYVgYGAq

— Johns. (@CricCrazyJohns) April 22, 2024

THE MADMAN RETURNS TO FORM WITH A CENTURY. ⭐

What a hundred by Yashasvi Jaiswal – a century in 59 balls, his 2nd IPL ton. After a slow start to the season, Jaiswal joined the party. 👏❤️ pic.twitter.com/oT1aGm5RjA

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 22, 2024

• HE IS THE FUTURE.
• HE IS THE SUPERSTAR.
• HE IS THE BEAST.
• HE IS THE YASHASVI JAISWAL.

WHAT AN INNINGS, WHAT A CENTURY. JAISWAL IS HERE TO RULE 🔥🤯!! pic.twitter.com/cssbDXeMfq

— Vishal. (@SPORTYVISHAL) April 22, 2024

#YashasviJaiswal has got himself back into the WC contention and how.#MIvsRR #RRvsMI

— Harshit Anand (@imHarshitAnand) April 22, 2024

 

আরো ताजा खबर

IPL 2024: CSK को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में करारी शिकस्त देने के बाद RCB ने 2024 सीजन के प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

RCB (Pic Source-X)बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हराया। इस जीत के साथ रॉयल...

IPL 2024: एक नजर डालिए RCB vs CSK मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर

RCB vs CSK (Photo Source: BCCI/IPL)आईपीएल 2024 के बेहद रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर...

IPL 2024: रचिन रवींद्र का रनआउट रहा RCB vs CSK मैच का टर्निंग पॉइंट

RCB vs CSK (Pic Source-X)बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हराया। इस जीत के...

IPL 2024: “हम 175 डिफेंड कर रहे थे और…”- प्लेऑफ में पहुंचने के बाद RCB कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने दिया बड़ा बयान

Faf du Plessis (Photo Source: BCCI/IPL)आईपीएल 2024 का 68वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के...