Virat Kohli and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)
IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (DC vs LSG) के बीच जारी आईपीएल सीजन का 64वां मैच आज 14 मई, मंगलवार को खेला गया। बता दें कि इस मैच में दिल्ली ने 19 रनों से जीत हासिल कर ली है।
इस मैच के बाद पर्पल कैप की रेस में बदलाव देखने को मिला है, लेकिन ऑरेंज कैप में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार 17 विकेट के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि खलील अहमद चौथे नंबर से 5वें नंबर पर खिसक गए हैं।
ऑरेंज कैप की ताजा सूची में नहीं हुआ कोई बदलाव
ऑरैंज कैप की ताजा सूची में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली 13 मैचों में 661 रनों के साथ पहले पायदान पर है। सीएसके कप्तान और सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ 13 मैचों में 583 रनों के साथ दूसरे स्थान पर है।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी ट्रैविस हेड (533) तीसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन (527) चौथे और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (486) पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।
नंबर | बल्लेबाज | टीम | रन | मैच | गेंदें | औसत | हाईस्ट स्कोर | स्ट्राइक रेट | 4s | 6s | 100s | 50s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | विराट कोहली | RCB | 661 | 13 | 426 | 66.1 | 113 | 155.16 | 56 | 33 | 1 | 5 |
2 | रुतुराज गायकवाड़ | CSK | 583 | 13 | 412 | 58.3 | 108 | 141.5 | 58 | 18 | 1 | 4 |
3 | ट्रैविस हेड | SRH | 533 | 11 | 264 | 53.3 | 102 | 201.89 | 61 | 31 | 1 | 4 |
4 | साई सुदर्शन | GT | 527 | 12 | 373 | 47.91 | 103 | 141.29 | 48 | 16 | 1 | 2 |
5 | संजू सैमसन | RR | 486 | 12 | 307 | 60.75 | 86 | 158.31 | 44 | 23 | — | 5 |
पर्पल कैप की ताजा सूची में हुई मुकेश कुमार की एंट्री
पर्पल कैप की ताजा सूची में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 13 मैचों में 20 विकेट के साथ पहले पायदान पर है। पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल (20) और कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती (18) तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (17) चौथे और खलील अहमद (17) 5वें नंबर पर मौजूद हैं।
नंबर | गेंदबाज | टीम | विकेट | मैच | ओवर | सर्वश्रेष्ठ | गेंदें | औसत | इकॉनमी | रन | 4-Fers | 5-Fers |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | जसप्रीत बुमराह | MI | 20 | 13 | 51.5 | 5/21 | 311 | 16.8 | 6.48 | 336 | — | 1 |
2 | हर्षल पटेल | PBKS | 20 | 12 | 41 | 3/15 | 246 | 20 | 9.76 | 400 | — | — |
3 | वरुण चक्रवर्ती | KKR | 18 | 12 | 44 | 3/16 | 264 | 20.39 | 8.34 | 367 | — | — |
4 | मुकेश कुमार | DC | 17 | 10 | 34.4 | 3/14 | 208 | 21.35 | 10.47 | 363 | 1 | — |
5 | खलील अहमद | DC | 17 | 14 | 50 | 2/21 | 288 | 28.17 | 9.58 | 479 | — | — |