Ravindra Jadeja, Virat Kohli & Ruturaj Gaikwad (Photo Source: BCCI/IPL)
IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 में 28 अप्रैल के दिन आज दो शानदार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 9 विकेट से हराया। वहीं दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 78 रनों से जीत दर्ज की।
इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, CSK कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और साई सुदर्शन की टॉप-5 में वापस से एंट्री हुई है। वहीं पर्पल कैप की ताजा सूची में टॉप-5 में मथीशा पथिराना और टी. नटराजन की वापस से एंट्री हुई है।
विराट कोहली ने सीजन में 500 रन किए पूरे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 44 गेंदों में 70 रनों की नाबाद पारी खेली। किंग कोहली 10 मैचों में 500 रनों के साथ ऑरेंज कैप की ताजा सूची में अब भी पहले स्थान पर है। सीएसके कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 54 गेंदों 98 रनों की शानदार पारी खेली। वह 9 मैचों में 447 रनों के साथ सूची में दूसरे स्थान पर है।
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने RCB के खिलाफ 84* रन बनाए। इस पारी के बाद वह ऑरेंज कैप की सूची में 10 मैचों में 318 रनों के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं संजू सैमसन (385) चौथे और केएल राहुल (378) पांचवें स्थान पर है।
नंबर | बल्लेबाज | टीम | रन | मैच | गेंदें | औसत | हाईस्ट स्कोर | स्ट्राइक रेट | 4s | 6s | 100s | 50s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | विराट कोहली | RCB | 500 | 10 | 339 | 71.43 | 113 | 147.49 | 46 | 20 | 1 | 4 |
2 | रुतुराज गायकवाड़ | CSK | 447 | 9 | 299 | 63.86 | 108 | 149.5 | 48 | 13 | 1 | 3 |
3 | साई सुदर्शन | GT | 418 | 10 | 308 | 46.44 | 84 | 135.71 | 43 | 9 | — | 2 |
4 | संजू सैमसन | RR | 385 | 9 | 239 | 77 | 82 | 161.09 | 36 | 17 | — | 4 |
5 | केएल राहुल | LSG | 378 | 9 | 262 | 42 | 82 | 144.27 | 34 | 14 | — | 3 |
जसप्रीत बुमराह अब भी है टॉप पर
पर्पल कैप की ताजा सूची में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (14) पहले और पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल (14) दूसरे स्थान पर है। सीएसके गेंदबाज मथीशा पथिराना ने आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिया। पथिराना 6 मैचों में 13 विकेट के साथ सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। सूची में राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल (13) चौथे और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी टी नटराजन (13) पांचवें स्थान पर है। नटराजन ने आज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 4 ओवर में 43 रन देकर एक विकेट लिया था।
नंबर | गेंदबाज | टीम | विकेट | मैच | ओवर | सर्वश्रेष्ठ | गेंदें | औसत | इकॉनमी | रन | 4-Fers | 5-Fers |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | जसप्रीत बुमराह | MI | 14 | 9 | 36 | 5/21 | 216 | 17.07 | 6.64 | 239 | — | 1 |
2 | हर्षल पटेल | PBKS | 14 | 9 | 32 | 3/15 | 192 | 23.29 | 10.19 | 326 | — | — |
3 | मथीशा पथिराना | CSK | 13 | 6 | 22 | 4/28 | 132 | 13 | 7.68 | 169 | 1 | — |
4 | युजवेंद्र चहल | RR | 13 | 9 | 34 | 3/11 | 204 | 23.54 | 9 | 306 | — | — |
5 | टी नटराजन | SRH | 13 | 7 | 28 | 4/19 | 168 | 19.38 | 9 | 252 | 1 | — |