Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2024: MI के खिलाफ CSK का ‘Opening Experiment’ हुआ फेल, अजिंक्य रहाणे मात्र 5 रन पर लौटे पवेलियन

Ajinka Rahane (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल 2024 में 14 अप्रैल के दिन का दूसरा और रोमांचक मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने एक फैसले से फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट को चौंकाने का काम किया। दरअसल मुंबई के खिलाफ रचिन रवींद्र और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ओपनिंग करने उतरे थे। लेकिन टीम की यह रणनीति पूरी तरह फ्लॉप रही, अजिंक्य रहाणे दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गए।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ नहीं चला Ajinkya Rahane का बल्ला

मुंबई इंडियंस के खिलाफ अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) दूसरे ओवर में गेराल्ड कोएत्जी के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। गेराल्ड कोएत्जी ने शॉर्ट गेंद डाली थी। रहाणे ने पुल करने का प्रयास किया, लेकिन मिड-ऑन पर तैनात हार्दिक पांड्या ने एक आसान सा कैच पकड़ लिया। अजिंक्य रहाणे ने 8 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रनों की पारी खेली।

सोशल मीडिया पर फैंस अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और चेन्नई सुपर किंग्स के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि पावरप्ले में आकर रहाणे ने 8 गेंदें बर्बाद कर दी।

यहां देखें अजिंक्य रहाणे को लेकर फैंस के रिएक्शन-

Ajinkya Rahane, my blud. We are in tears brother. What have you done. pic.twitter.com/CZFjycmJUT

— Silly Point (@FarziCricketer) April 14, 2024

Rahane’s Wicket is Advantage 4 CSK

Wasting 8 Balls in Powerplay > Wasting 20 Balls in Middle Overs pic.twitter.com/GYBjM35FUo

— Junaid Khan (@JunaidKhanation) April 14, 2024

Let’s all laugh at CSK who thought opening with Rahane will make him anti-academy🫵🤣 pic.twitter.com/U5C5j2nGa1

— TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) April 14, 2024

*Ajinkya Rahane dismissed for 5 in 8 balls*
Csk fans: pic.twitter.com/Mw3nPokpKo

— Anny🦕 (@annyyyshutup) April 14, 2024

अजिंक्य रहाणे इस आईपीएल सीजन में अब तक बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। रहाणे ने 6 मैचों में 24.80 के औसत और 125.25 के स्ट्राइक रेट से 124 रन ही बना पाए हैं।

 

আরো ताजा खबर

सुपर 8 में कौन होगा टीम इंडिया के हुकुम का इक्का? हरभजन सिंह ने ले लिया नाम

Team India (Photo Source: X)टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सुपर 8 राउंड 19 जून से शुरू हो रहा है। भारत को ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के साथ सुपर 8 चरण...

17 जून- Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Of 17 June1- सुपर 8 में WI को मात देना किसी भी टीम के लिए नहीं होगा इतना आसान, रोवमेन पॉवेल ने अपनी योजना को लेकर किया बड़ा...

वेस्टइंडीज के रंग में रंग चुके हैं हार्दिक पांड्या, इस ऑलराउंडर का स्वैग ही बदल गया है पूरा

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)इस वक्त हार्दिक पांड्या जिस लय में हैं, वो इंडिया टीम के लिए राहत भरी बात है। जहां ये खिलाड़ी अपनी गेंदबाजी से टीम का काम...

“मुझे भी डांट…” IPL 2024 में KL Rahul- Sanjiv Goenka विवाद पर Rishabh Pant ने खोली पोल, खुद ही सुनिए

Rishabh Pant (Photo Source: X/Twitter)Rishabh Pant’s reaction on KL Rahul and Sanjiv Goenka controversy: आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स को अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से हार मिली। इसके...