DC vs GT (Photo Source: BCCI/IPL)
IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 के 40वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 रनों से शिकस्त दी। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। मैच से पहले GT 8 अंकों के साथ छठे और DC 6 अंकों के साथ 8वें स्थान पर थी।
दिल्ली कैपिटल्स जीत के बाद 9 मैचों में चार जीत और 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं गुजरात टाइटंस एक पायदान नीचे खिसक कर सातवें स्थान पर आ गई है।
पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स 8 मैचों में सात जीत और 14 अंकों के साथ पहले पायदान पर मौजूद है। कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में पांच जीत और 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स 10-10 अंकों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
IPL 2024: DC vs GT मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
नंबर | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | N/R | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | राजस्थान रॉयल्स | 8 | 7 | 1 | 0 | 0 | 14 | 0.698 | ||
2 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 7 | 5 | 2 | 0 | 0 | 10 | 1.206 | ||
3 | सनराइजर्स हैदराबाद | 7 | 5 | 2 | 0 | 0 | 10 | 0.914 | ||
4 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | 0.148 | ||
5 | चेन्नई सुपर किंग्स | 8 | 4 | 4 | 0 | 0 | 8 | 0.415 | ||
6 | दिल्ली कैपिटल्स | 9 | 4 | 5 | 0 | 0 | 8 | -0.386 | ||
7 | गुजरात टाइटंस | 9 | 4 | 5 | 0 | 0 | 8 | -0.974 | ||
8 | मुंबई इंडियंस | 8 | 3 | 5 | 0 | 0 | 6 | -0.227 | ||
9 | पंजाब किंग्स | 8 | 2 | 6 | 0 | 0 | 4 | -0.292 | ||
10 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 8 | 1 | 7 | 0 | 0 | 2 | -1.046 |
DC vs GT, मैच-40 का हाल
दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 224 रन बोर्ड पर लगाए थे। अक्षर पटेल ने 43 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली। कप्तान ऋषभ पंत ने 43 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 88* रनों की नाबाद पारी खेली। गुजरात के लिए संदीप वॉरियर ने 3 ओवर में 15 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिया था।
गुजरात टाइटंस की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 220 रन ही बना पाई और दिल्ली ने 4 रनों से जीत दर्ज की। डेविड मिलर ने टीम के लिए 23 गेंदों में 55 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। DC के लिए कुलदीप यादव ने दो और रसिख असलम ने सर्वाधिक 3 विकेट लिया।