Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2024 Latest Points Table: CSK vs LSG, मैच-39 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

CSK vs LSG (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 के 39वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से शिकस्त दी। लखनऊ की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में उलटफेर देखने को मिला है। मैच से पहले CSK पॉइंट्स टेबल में चौथे और LSG पांचवें स्थान पर थी।

CSK के खिलाफ जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स 8 मैचों में पांच जीत और 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स हार के बाद एक पायदान नीचे खिसक गई है और पांचवें पायदान पर आ गई है।

पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स 8 मैचों में सात जीत और 14 अंकों के साथ पहले पायदान पर मौजूद है। कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में पांच जीत और 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

IPL 2024: CSK vs LSG मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

नंबर
टीम
मैच
जीत
हार
टाई
N/R
अंक
नेट रन रेट

1
राजस्थान रॉयल्स
8
7
1
0
0
14
0.698

2
कोलकाता नाइट राइडर्स
7
5
2
0
0
10
1.206

3
सनराइजर्स हैदराबाद
7
5
2
0
0
10
0.914

4
लखनऊ सुपर जायंट्स
8
5
3
0
0
10
0.148

5
चेन्नई सुपर किंग्स
8
4
4
0
0
8
0.415

6
गुजरात टाइटंस
8
4
4
0
0
8
-1.055

7
मुंबई इंडियंस
8
3
5
0
0
6
-0.227

8
दिल्ली कैपिटल्स
8
3
5
0
0
6
-0.477

9
पंजाब किंग्स
8
2
6
0
0
4
-0.292

10
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
8
1
7
0
0
2
-1.046

IPL 2024: CSK vs LSG, मैच-39 का हाल

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बोर्ड पर लगाए थे। रुतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 108* रनों की कप्तानी पारी खेली थी।

वहीं शिवम दुबे ने 27 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 66 रन बनाए थे। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 गेंदें शेष रहते हुए 211 रनों के लक्ष्य का पीछा कर 6 विकेट से जीत दर्ज की। मार्कस स्टोइनिस ने 63 गेंदों में 13 चौके और 6 छक्कों की मदद से 124 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली।

আরো ताजा खबर

IPL 2024: वेंकटेश अय्यर ने 52 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेल “प्लेयर ऑफ द मैच” अवॉर्ड किया अपने नाम

Venkatesh Iyer (Photo Source: BCCI/IPL)IPL 2024, MI vs KKR: Venkatesh Iyer Won POTM Award: आईपीएल 2024 के 51वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रनों से...

IPL 2024: जसप्रीत बुमराह ने फिर से Purple Cap पर किया कब्जा, Orange Cap की ताजा सूची में नहीं हुआ कोई बदलाव

Jasprit Bumrah (Photo Source: BCCI/IPL)IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रनों से हराया। इस मैच...

IPL 2024: 12 साल के लंबे अंतराल के बाद KKR ने MI को वानखेड़े स्टेडियम में दी करारी शिकस्त, मेजबान इस सीजन के प्लेऑफ से हुई बाहर

KKR (Pic Source-X)आज यानी 3 मई को खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 24 रनों से हराया। इस मैच...

MI vs KKR Turning Point of Match: एक छोटी से गलती और KKR से बुरी तरह हारी मुंबई इंडियंस, जानिए कहां पलटा मैच?

KKR (Pic Source-X)MI vs KKR Turning Point of Match: आईपीएल 2024 का 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। दोनों टीमों के...