Mitchell Starc (Pic Source-Twitter)
इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन दुबई में हो रहा है। अभी तक कई शानदार खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगाई जा चुकी है। इस ऑक्शन में मिचेल स्टार्क के ऊपर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ की बोली लगाई है। बता दें, मिचेल स्टार्क आईपीएल के अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं।
हालांकि जैसे ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को अपनी टीम में शामिल किया वैसे ही उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर मिचेल स्टार्क के खास ‘Iron Man’ Tribute को साझा किया।
यह रहा कोलकाता नाइट राइडर्स का ट्वीट:
We won, Mr. Starc! 💜 pic.twitter.com/twJ3VmCPDl
We won, Mr. Starc! 💜 pic.twitter.com/twJ3VmCPDl
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) December 19, 2023
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) December 19, 2023
फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है। टीम का प्रदर्शन पिछले सीजन में इतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन आगामी संस्करण को वो जरूर अपने नाम करना चाहेंगे। मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। स्टार्क के IPL करियर की बात की जाए तो उन्होंने 27 मुकाबलों में 20.38 के औसत से 34 विकेट अपने नाम किए है। उन्होंने आईपीएल के 2015 सीजन में अपना आखिरी मुकाबला इस टूर्नामेंट का खेला था।
All of us right now 💜 pic.twitter.com/Yb4G3urtvS
All of us right now 💜 pic.twitter.com/Yb4G3urtvS
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) December 19, 2023
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) December 19, 2023
हाल ही में समाप्त हुए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मिचेल स्टार्क अपने शानदार फॉर्म में नजर नहीं आए थे लेकिन अब आगामी संस्करण में वो अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।