Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2024 से पहले बदल जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नाम, फ्रेंचाइजी ने दिए संकेत

RCB (Image Credit- Instagram)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शुरुआत होने में कुछ ही दिन शेष है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम का नाम बदलने की तैयारी में है। जानकारी है कि फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली टीम आरसीबी अनबॉक्स इवेंट में फ्रेंचाइजी का नाम बदल सकती है, जो 19 मार्च को होने वाला है।

फ्रेंचाइजी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें साउथ फिल्मों के स्टार ऋषभ शेट्टी नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें बैंगलोर नाम से संबोधित घोड़े को हटाने के लिए कहते हुए देखा जा सकता है। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि बैंगलोर शब्द बदलकर शहर का मूल नाम बेंगलुरु हो जाएगा।

यहां देखें वीडियो-

ರಿಷಬ್ ಶೆಟ್ಟಿ ಎನ್ ಹೇಳ್ತಿದ್ದಾರೆ ಅರ್ಥ ಆಯ್ತಾ?

Understood what Rishabh Shetty is trying to say?

You’ll find out at RCB Unbox. Buy your tickets now. 🎟️@shetty_rishab #RCBUnbox #PlayBold #ArthaAytha #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/sSrbf5HFmd

— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 13, 2024

22 मार्च को CSK के खिलाफ मुकाबला

बताया जा रहा है कि लोकल फैन्स ने लंबे समय तक इस नाम का विरोध किया और अब जाकर फ्रेंचाइजी ने उनकी बात सुनी है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फैन्स को उम्मीद है कि जल्द ही नाम बदलने की घोषणा हो जाएगी।

आरसीबी अनबॉक्स इवेंट (RCB Unbox event) में फ्रेंचाइजी आगामी सीजन के लिए अपनी जर्सी भी लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा कुछ सरप्राइज चीजें भी हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी ने अभी तक किसी चीज का खुलासा नहीं किया है।

अनबॉक्स इवेंट के बाद फ्रेंचाइजी चेन्नई के लिए रवाना होगा, ताकि खिलाड़ी परिस्थितियों से भलीभांति परिचित हो सके। टूर्नामेंट में आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत 22 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करेगा।

आईपीएल 2024 के लिए RCB की टीम:

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, ग्लेन मैक्सवेल, विल जैक्स, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, सौरव चौहान, स्वप्निल सिंह, विजयकुमार वैशाक, आकाश दीप, लॉकी फर्ग्युसन, टॉम करन, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपली, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरन ग्रीन

আরো ताजा खबर

मैदान पर दिखे विराट के अलग-अलग अवतार, कभी आया कोहली को गुस्सा तो कभी आया रोना

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)IPL 2024 में विराट कोहली का एक अलग ही अवतार देखने को मिला है, जहां उनका उत्साह और गुस्सा दोनों टीम के लिए काम में...

एमएस धोनी की इस हरकत को देख फैंस हुए नाराज, मैच के बाद माही ने नहीं मिलाया किसी से हाथ

MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)कल आईपीएल 2024 का सबसे रोमांचक मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। इस मैच में CSK को हार...

RCB टीम की जीत के बाद इमोशनल हुई अनुष्का भाभी, देखो कैसे रोने लग गई थी

Anushka Sharma And Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)CSK के खिलाफ RCB टीम ने मैच जीतकर IPL 2024 के प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्का कर लिया, वहीं टीम की...

जीत के बाद मैदान पर ऐसे दौड़ पड़े RCB टीम के खिलाड़ी, जैसे IPL का खिताब ही जीत लिया हो

(Image Credit- Instagram)आपकी मेहनत कैसे किस्मत पलट सकती है, ये RCB टीम ने करके दिखाया है। जहां फाफ की टीम एक समय अंक तालिका पर 10वें स्थान पर चली गई...