CSK vs LSG (Pic Source-X)
आज यानी 23 अप्रैल को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बेहतरीन मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया। इस मैच में लखनऊ टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 210 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्कों की मदद से 108 रनों की नाबाद पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ ने लखनऊ सुपर जायंट्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।
ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा युवा बल्लेबाज शिवम दुबे ने 27 गेंदों में तीन चौके और 7 छक्कों की मदद से 66 रनों की आक्रामक पारी खेली। इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 104 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी हुई। रवींद्र जडेजा ने 16 रनों का योगदान दिया जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने एक गेंद पर चौका जड़ चार रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मोहसिन खान, यश ठाकुर और मैट हेनरी ने 1-1 विकेट झटका।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई के खिलाफ जीत दर्ज की
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ टीम की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने पांच ओवर के भीतर ही अपने दो महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे। क्विंटन डी कॉक बिना खाता खोले ही आउट हो गए जबकि केएल राहुल ने 16 रन बनाए। हालांकि लखनऊ की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 13 चौके और 6 छक्कों की मदद से 124* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने लखनऊ टीम को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
स्टोइनिस के अलावा निकोलस पूरन ने 34 रनों का योगदान दिया जबकि दीपक हुड्डा ने 17* रन बनाए। चेन्नई की ओर से दीपक चहर और मुस्तफिजुर रहमान ने एक-एक विकेट झटका जबकि Matheesha Pathirana ने दो विकेट अपने नाम किए।
What an innings stoinis
— Riyaa ❤ (@Riyuuu_20) April 23, 2024
MS Dhoni appreciating the knock of Marcus Stoinis 🌟 pic.twitter.com/KlC6QaOwfc
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 23, 2024
MS Dhoni appreciating the knock of Marcus Stoinis 🌟 pic.twitter.com/KlC6QaOwfc
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 23, 2024
Marcus stoinis what an innings..but definitely didnt believe in hooda today..but what an innings hooda.. well played
— Avinab (@avinab16) April 23, 2024
Marcus stoinis what an innings..but definitely didnt believe in hooda today..but what an innings hooda.. well played
— Avinab (@avinab16) April 23, 2024
Now What a chase!!! The bison 🦬 unbelievable innings from Stoinis! #LSGvsCSK pic.twitter.com/zgqo0MJcty
— Komal (@kmlpaulkmlx) April 23, 2024
Marcus Stoinis silenced the Chepauk crowd tonight.
What a man 🔥🔥🔥🔥🔥 #CSKvLSG #LSGvCSK #IPL2024 #IPL2024live #IPLinHindi @LucknowIPL pic.twitter.com/kti9TsIHh5
— MANOJ YADAV 🐦 (@manojyadav9451) April 23, 2024
Marcos Stoinis today single handly match winner 🗿🤣🤣dhobi fans 😢😭😭 pic.twitter.com/NOIWDmW65G
— Akash Malohtra (@AkashMalohtra2) April 23, 2024
Ex rcbian stoinis took it personally https://t.co/nSGl7VMRA3 pic.twitter.com/xXHtiQqF2p
— RCB Dr. Mike (@Jack04000482) April 23, 2024
Marcus Stoinis simply sensational!
What a superb knock! These are 2 valuable points for LSG#IPL #IPL2024 #TATAIPL2024 #TATAIPL #T20WorldCup2024 #CSKvsLSG #CSKvLSG #LSGvsCSK #LSGvCSK pic.twitter.com/xysDlzoSjP— Cricketism (@MidnightMusinng) April 23, 2024