Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2024: बीमार होने के बावजूद रियान पराग ने DC के खिलाफ तूफानी पारी, सूर्या ने भी बांधे तारीफों के पुल

IPL 2024: बीमार होने के बावजूद रियान पराग ने DC के खिलाफ तूफानी पारी, सूर्या ने भी बांधे तारीफों के पुल

Riyan Parag & Suryakumar Yadav (Photo Source: IPL Official Website & Suryakumar Yadav Instagram)

Suryakumar Yadav Praises Riyan Parag: आईपीएल 2024 का 9वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर में खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करते हुए काफी ज्यादा खराब शुरूआत मिली थी। लेकिन फिर रविचंद्रन अश्विन और रियान पराग के बीच हुई 54 रनों की साझेदारी ने टीम को वापसी दिलाई। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रियान पराग (Riyan Parag) ने सूझबूझ भरी शानदार पारी खेली, और टीम को 185 के स्कोर पर पहुंचाया।

इस सीजन एक अलग ही रियान पराग (Riyan Parag) मैदान पर नजर आ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रियान पराग की शानदार पारी को लेकर सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर एक खास मैसेज शेयर किया है।

रियान पराग बदल गया है- सूर्यकुमार यादव

रियान पराग (Riyan Parag) घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं, लेकिन उस फॉर्म को आईपीएल में दोहरा पाने में नाकामयाब रहे थे। राजस्थान रॉयल्स लगातार रियान पराग पर भरोसा दिखाते हुए नजर आई है। इस सीजन फ्रेंचाइजी ने रियान को नंबर-4 की पोजिशिन दी है।

लखनऊ के खिलाफ पहले मुकाबले में रियान पराग ने 29 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली थी। आज (28 मार्च) दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रियान पराग ने 45 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 84 रनों की नाबाद पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव ने रियान पराग को लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘कुछ हफ्ते पहले NCA में एक लड़के से मुलाकात हुई, वह थोड़ी सी चोट के साथ आया था। पूरी तरह से अपनी रिकवरी पर ध्यान दे रहा था और बड़े अनुशासन के साथ अपने स्किल पर काम किया। और मुझे वहां मौजूद एक कोच को यह बताना गलत नहीं था कि वह बदल गया है, रियान पराग 2.0 Watch out’

आपको बता दें रियान पराग (Riyan Parag) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कल अपने प्रैक्टिस सेशन के दौरान की एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें रियान पराग ने लिखा था, ‘Sick Batting Literally’

यानि कि आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में बीमार होने के बावजूद रियान पराग ने अपना टॉप-क्लास दिखाया है। क्रिकेट एक्सपर्ट समेत सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रियान पराग की तारीफ कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2024: Shot of the Day: Video: केएल राहुल ने RR के खिलाफ लगाए ‘कमाल-लाजवाब’ शॉट, आप भी देखें

KL Rahul (Pic Source-X)IPL 2024 में आज (27 अप्रैल) के दिन दो-दो मुकाबले खेले गए। दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। वहीं दूसरा...

VIRAL: टिम डेविड का छक्का पकड़ना फैन को पड़ा महंगा, सीधे मुंह पर लगी गेंद, देखें तस्वीरें

A Fan who injured due to Tim David’s Six (Photo Source: X/Twitter)IPL 2024, DC vs MI: Fan got injured due to Tim David’s Six: आईपीएल 2024 के 43वें मुकाबले में...

IPL 2024: एक बार फिर इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चमके केएल राहुल, LSG के लिए खेली महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी

KL Rahul (Pic Source-X)इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।...

IPL 2024: मुंबई के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच के दौरान ऋषभ पंत करने लगे मस्ती, बीच मैदान ही उड़ाने लगे पतंग

Delhi Capitals vs Mumbai Indians (Image Credit – Twitter X)दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच जारी IPL 2024 का 43वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम...