Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2024: चैंपियन KKR को Prize Money में मिले इतने करोड़, Award-Winners की पूरी सूची देखें यहां

IPL 2024 चैंपियन KKR को Prize Money में मिले इतने करोड़ Award-Winners की पूरी सूची देखें यहां

ipl 2024 award winners list

रविवार, 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले SRH को सिर्फ 113 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद वेंकटेश अय्यर के शानदार अर्धशतक की बदौलत आसानी से लक्ष्य हासिल किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला SRH को उल्टा पड़ गया। पैट कमिंस एंड कंपनी 18.3 ओवर्स में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए कप्तान ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। वहीं मार्करम ने 20 रनों का योगदान दिया। केकेआर के लिए आंद्रे रसेल ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि मिचेल स्टार्क और हर्षित राणा को 2-2 विकेट मिले।

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने महज 10.3 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। वेंकटेश अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 26 गेंदों में नाबाद 52 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज ने 32 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया। मैच के बाद आईपीएल अवार्ड्स विनर की घोषणा की गई।

IPL 2024 Award Winners List: आईपीएल 2024 के विजेताओं की सूची पर एक नजर डालें-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
विनर कोलकाता नाइट राइडर्स 20 करोड़

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 उपविजेता-

वॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
उप-विजेता सनराइजर्स हैदराबाद 12.5 करोड़

IPL 2024: फेयरप्ले अवॉर्ड

अवॉर्ड का नाम विजेता
फेयरप्ले अवॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन)

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
ऑरेंज कैप विराट कोहली 10 लाख

IPL 2024:  इंडियन प्रीमियर लीग 2024 पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट)

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
पर्पल कैप हर्षल पटेल 10 लाख

IPL 2024: मोस्ट वेल्यूएबेल प्लेयर ऑफ द सीजन-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
मोस्ट वेल्यूएबेल प्लेयर ऑफ द सीजन सुनील नारायण 10 लाख

IPL 2024: इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन नितीश रेड्डी 10 लाख

IPL 2024: पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ द सीजन-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ द सीजन जेक फ्रेजर मैकगर्क 10 लाख

IPL 2024: सीजन में सर्वाधिक छक्के-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
सर्वाधिक सिक्स अभिषेक शर्मा 10 लाख

IPL 2024: कैच ऑफ द सीजन

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
कैच ऑफ द सीजन रमनदीप सिंह 10 लाख

IPL 2024: प्लेयर ऑफ द फाइनल मैच-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
प्लेयर ऑफ द मैच मिचेल स्टार्क 5 लाख

IPL 2024: पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ द फाइनल मैच-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ द फाइनल वेंकटेश अय्यर 1 लाख

IPL 2024: फाइनल मैच में सर्वाधिक छक्के

अवॉर्ड का नाम विजेता  प्राइज मनी
फाइनल मैच में सर्वाधिक छक्के वेंकटेश अय्यर (3 छक्के) 1 लाख

আরো ताजा खबर

डेथ ओवर्स में भी स्पिनर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं: सुपर 8 फेज को लेकर रवींद्र जडेजा ने किया बड़ा खुलासा

Ravindra Jadeja. (Image Source: BCCI/X)आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले लगभग खत्म हो गए हैं और अब 19 जून से सुपर 8 फेज की शुरुआत होने...

सुपर 8 में कौन होगा टीम इंडिया के हुकुम का इक्का? हरभजन सिंह ने ले लिया नाम

Team India (Photo Source: X)टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सुपर 8 राउंड 19 जून से शुरू हो रहा है। भारत को ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के साथ सुपर 8 चरण...

17 जून- Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Of 17 June1- सुपर 8 में WI को मात देना किसी भी टीम के लिए नहीं होगा इतना आसान, रोवमेन पॉवेल ने अपनी योजना को लेकर किया बड़ा...

वेस्टइंडीज के रंग में रंग चुके हैं हार्दिक पांड्या, इस ऑलराउंडर का स्वैग ही बदल गया है पूरा

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)इस वक्त हार्दिक पांड्या जिस लय में हैं, वो इंडिया टीम के लिए राहत भरी बात है। जहां ये खिलाड़ी अपनी गेंदबाजी से टीम का काम...