Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2024: क्या MI vs KKR मैच में हुई टॉस फिक्सिंग? वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

MI vs KKR (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि टॉस के दौरान एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली।

दरअसल जैसे ही मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस के लिए सिक्के को उछाला श्रेयस अय्यर ने हेड मांगा। जैसे ही सिक्का जमीन पर गिरा मैच अधिकारी सिक्के के पास गए और उन्होंने कहा कि Tails आया है। पिछले कुछ मुकाबलों में ऐसा देखा गया है कि जब भी टॉस हुआ तब कैमरामैन ने यह दिखाया कि फैसला किस टीम के पक्ष में आया है। हालांकि मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे हैं मैच के दौरान ऐसा नहीं हुआ।

जैसे ही कैमरामैन सिक्के के पास आ रहे थे वैसे ही मैच अधिकारी मुड़ गए और फैसला किसके पक्ष में आया यह कैमरा में नहीं देखा गया। मैच अधिकारी ने ही यह बताया कि फैसला मुंबई इंडियंस के पक्ष में आया है।

यह रही वीडियो:

🚨 Toss Update 🚨@mipaltan win the toss & elect to bowl first against @KKRiders

Follow the Match ▶️ https://t.co/iWTqcAsT0O#TATAIPL | #MIvKKR pic.twitter.com/yYjLioIQML

— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2024

मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीत कर गेंदबाजी चुनी

मुंबई इंडियंस के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच जीतना बेहद जरूरी है। बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 में 9 मुकाबले खेले है जिसमें टीम ने 6 में जीत दर्ज की है जबकि 3 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। 12 अंकों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2024 की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। अगर वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ आगामी मैच को अपने नाम कर लेते हैं तो कोलकाता इस सीजन के प्लेऑफ में लगभग क्वालीफाई कर जाएगी।

मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन अभी तक इस सीजन में काफी निराशाजनक रहा है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में 10 मैच खेले हैं जिसमें से 3 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 7 में टीम को हार झेलनी पड़ी है। मुंबई इंडियंस के 6 अंक हैं और आईपीएल 2024 की अंक तालिका में वो 9वें पायदान पर है।

আরো ताजा खबर

IPL 2024 Playoffs Qualification Scenario: जीत के बावजूद भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई LSG, समझें पूरा गणित

LSG (Photo Source: BCCI/IPL)IPL 2024 Playoffs Qualification Scenario: आईपीएल 2024 का 67वां मैच आज (17 मई) वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। मुंबई...

IPL 2024: नमन धीर की नाबाद अर्धशतकीय पारी ना आई काम, LSG ने MI को वानखेड़े स्टेडियम में दी मात

LSG (Pic source-X)मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए शानदार मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की...

IPL 2024: एक नजर डालिए MI vs LSG मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर

MI vs LSG (Photo Source: BCCI/IPL)IPL 2024 के 67वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को उन्हीं के घर पर 18 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए...

IPL 2024: केएल राहुल और निकोलस पूरन की साझेदारी की वजह से LSG ने दी MI को मात

KL Rahul and Nicholas Pooran (Pic Source-X)मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए शानदार मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया। इस मैच में...