Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2024 के दौरान पैट कमिंस ने सीखा था बाॅलीवुड डांस, खुद किया बड़ा खुलासा 

IPL 2024 के दौरान पैट कमिंस ने सीखा था बाॅलीवुड डांस, खुद किया बड़ा खुलासा 

Pat Cummins (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान पैट कमिंस ने मजाकिया अंदाज में बताया है कि उनकी बहन उन्हें आईपीएल 2024 के दौरान एक बाॅलीवुड डांस क्लास में खींचकर ले गई थी। इस घटना के बाद कमिंस की बहन अब उनकी बैड बुक्स में आ चुकी है।

गौरतलब है कि आईपीएल 2024 के दौरान कमिंस का परिवार पहली बार भारत दौरे पर आया था, और इस दौरान उनका अनुभव शानदार रहा था। कमिंस ने अपने परिवार के साथ कुछ फोटोज को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था।

साथ ही अब आईपीएल 2024 के दौरान पैट कमिंस की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ बाॅलीवुड साॅन्ग पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं अब अपनी इस वीडियो के वायरल होने के बाद कमिंस ने इस बात को लेकर फैंस के साथ जानकारी साझा की है।

पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि ईएसपीएन क्रिकइंफो क्रिकेट मंथली पर पैट कमिंस ने इस घटना को लेकर कहा- मेरी बहन मुझे एक बाॅलीवुड क्लास में खींचकर ले गई और फिर उसने एक वीडियो पोस्ट की। तो हां इस वजह से अब वो मेरी बैड बुक्स में है। लेकिन यह बहुत अच्छा रहा था।

कमिंस ने आगे कहा- आईपीएल खेलने का आनंद हमेशा यही होता है, क्योंकि आप उन लोगों के साथ खेलते हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन यहीं पर बिताया है। इसलिए, मुझे उन लोगों से राय मिली कि खाने खाने के लिए यहां जाओ, घूमने के लिए यहां जाओ। मेरा परिवार पहली बार भारत आया था, और परिवार को यहां लाना एक रोमांचकारी अनुभव रहा था।

देखें पैट कमिंस की ये वायरल वीडियो

दूसरी ओर, आईपीएल 2024 में कमिंस को लेकर आपको जानकारी दें तो यह पहली बार था जब वह किसी टीम की आईपीएल में कमान संभाल रहे थे। कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि, वे टूर्नामेंट नहीं जीत पाए।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...