Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2024 के दौरान जिस दिग्गज ने हार्दिक के प्रदर्शन पर उठाई थी उंगली अब उसी ने की जमकर तारीफ

IPL 2024 के दौरान जिस दिग्गज ने हार्दिक के प्रदर्शन पर उठाई थी उंगली अब उसी ने की जमकर तारीफ

Hardik Pandya (Photo Source: BCCI)

IPL 2024 के दौरान भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को भारी आलोचना झेलनी पड़ी थी। फैन्स के एक बहुत बड़े वर्ग ने हार्दिक को सपोर्ट नहीं किया, जब उन्होंने गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में स्विच किया और कप्तान बने। इसके अलावा आईपीएल 2024 के दौरान उनका फॉर्म भी खराब रहा, जिसकी वजह से भी फैन्स ने उन्हें ट्रोल किया।

हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप आते ही हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपने लय में लौट आए हैं। आयरलैंड के खिलाफ भारत के पहले मैच में उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की और शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पैल में 27 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। उनके इस प्रदर्शन से सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) काफी प्रभावित हुए हैं और उन्होंने हार्दिक की जमकर तारीफ भी की है।

उन्होंने लगातार चार ओवर फेंके, जो सराहनीय है: सुनील गावस्कर

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कहा, भारत के लिए खेलना बहुत बड़ी बात है। जिस तरह से वह रनिंग कर रहे थे काफी प्रभावशाली था। उन्होंने लगातार चार ओवर फेंके, जो सराहनीय है। ऐसा नहीं है कि उन्होंने दो ओवर फेंके और ब्रेक लिया।

वहीं आयरलैंड के खिलाफ अपने प्रदर्शन पर हार्दिक ने कहा कि मुझे वास्तव में पहला विकेट पसंद आया। आम तौर पर, अक्सर स्टंप्स पर गेंद हिट नहीं किया, मेरी प्रवृत्ति बैक ऑफ लेंथ गेंदबाजी करने की है। लेकिन इस विकेट पर मुझे खेल में बने रहने के लिए बहुत अधिक फुल लेंथ फेंकने की जरूरत थी। हां, अगर आप शॉर्ट गेंदबाजी करते हैं, तो गेंद हवा में जा सकती है।

भारत बनाम आयरलैंड मुकाबले की बात करें तो भारतीय गेंदबाजों के सामने आयरलैंड के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। आयरिश टीम 16 ओवर में 96 रनों पर ढेर हो गई। इसके जवाब में भारत ने 12.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक बनाया। वहीं ऋषभ पंत ने नाबाद 36 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

भारतीय टीम से बाहर होने पर कुलदीप यादव का रिएक्शन आया सामने, कह दी ये बड़ी बात

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) कुलदीप यादव को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली। इसके अलावा वह अफगानिस्तान के खिलाफ टी20...

AFG vs IND 2nd T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया, रवि बिश्नोई की हुई टीम में एंट्री; देखें प्लेइंग XI

AFG vs IND 2nd T20I: India opted to bowl first (image via X) 15 सितंबर, मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान और भारत के बीच तीन मैचों की...

15 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. मिचेल मार्श ने बताया कि वह कभी जिम्बाब्वे के लिए खेलना चाहते थे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बनने से पहले, मिचेल मार्श ने...

कब तक नेशनल टीम में वापसी करेंगे भुवनेश्वर कुमार, खुद कर दिया बड़ा खुलासा!

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है। करीब चार साल से...