Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2024: एक नजर डालिए GT vs DC मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर

GT vs DC (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2024 में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से मात दी। इस लो स्कोरिंग मुकाबले में दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात को 17.3 ओवर में महज 89 रनों पर ऑलआउट कर दिया।

इसके बाद 90 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट खोकर एकतरफा जीत हासिल की। इस जीत के साथ DC की टीम ने अंकतालिका में लंबी छलांग लगाई है और 9वें स्थान से छठे पायदान पर पहुंच गई है।

गुजरात टाइटंस 89 रनों पर ढेर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और सिर्फ 89 रनों पर ढेर हो गई। टीम की शुरुआत बेहद ही खराब हुई और पावरप्ले के अंदर ही टीम ने अपने 4 महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। शुरुआती झटके लगने के बाद DC अंत तक उबर नहीं पाई। टीम के आठ बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। राशिद खान ने टीम के लिए सर्वाधिक 31 रन बनाए। वहीं साई सुदर्शन ने 12 और राहुल तेवतिया ने 10 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया और विपक्षी टीम पर शुरुआत से ही दबाव बनाया। मुकेश कुमार ने 2.3 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स को 2-2 विकेट मिले। खलील अहमद और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट चटकाए।

दिल्ली ने दर्ज की आसान जीत

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 8.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रन रेट को बेहतर करने के उद्देश्य ने दिल्ली ने तेज शुरुआत की। हालांकि, 3 ओवर के अंदर दोनों सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क (20) और पृथ्वी शॉ (7) आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक पोरेल 15 रन और शाई होप 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अंत में ऋषभ पंत (16*) और सुमित कुमार (9*) ने टीम को जीत दिलाई।

यहां देखें GT vs DC मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स

Match summary #GTvsDC …🥳 pic.twitter.com/zrFJFfDeae

— Jo Kar (@i_am_gustakh) April 17, 2024

 

#GTvsDC pic.twitter.com/JjKSjmkhYo

— Munna Badmos (@badmos42) April 17, 2024

#GTvsDC
Nehra ji without Pandya: pic.twitter.com/BTRA2nWgwu

— 🇮🇳 رومانا (@RomanaRaza) April 17, 2024

 

Gujarat Titans Struggling Against Dehli Capitals 🧐, 4 Wickets Down🔺#GTvsDC pic.twitter.com/lleIL6ZMrt

— Shekhar⚜️ (@ImShekhar18) April 17, 2024

There are levels to this game.#GTvsDC #Rishabhpant #Sanjusamson pic.twitter.com/RgEmnSaBUr

— Anurag™ (@SamsonCentral) April 17, 2024

GT run rate #GtvsDc pic.twitter.com/HUxxbXHZZH

— Sarcaster 🇮🇳 (@sarcaster_) April 17, 2024

Cricket Fans watching Rishabh pant getting MOM after long time 🙃#RishabhPant #DCvsGT #GTvsDC #NoVoteToBJP #IPL2024 @PlayGroundCorp @SenderLabs @Imaginary_Ones $XTER #Dubai #Rashid #Buttler pic.twitter.com/XWkBWcZcSI

— Aman (@Aman_inamdar_) April 17, 2024

Shubman Gill today:#GTvsDC pic.twitter.com/c7WDg0Y7MT

— Amrutaaa (@amruta_sawant03) April 17, 2024

DC fans to their bowling after expecting another drubbing #GTvsDC pic.twitter.com/3qYrzaZYg2

— Dr Shreeraj Talwadekar (@ShreerajT) April 17, 2024

😂😁
Well done @DelhiCapitals 💯👏#GTvsDC pic.twitter.com/S2MOgDOlVL

— Shivanshu Mishra (@Shivanshu_26) April 17, 2024

 

 

আরো ताजा खबर

रिंकू सिंह ने टैटू के जरिए बनवाई थी हाथ पर खास घड़ी, कहानी जानकर सिर चकरा जाएगा आपका

Rinku Singh And SRK (Image Credit- Instagram)IPL 2023 रिंकू सिंह का बेहद धमाकेदार रहा था, लेकिन इस सीजन अभी तक ये खिलाड़ी कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया है। उसके...

T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इंग्लैंड ने टीम का किया ऐलान, विस्फोटक बल्लेबाज फिल साल्ट-विल जैक्स को किया शामिल

England. (Photo by Ashley Allen/Getty Images)England’s T20 World Cup 2024 Team: इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की कमान...

पूरी टीम मेग लैनिंग का अविश्वसनीय रूप से समर्थन करती है और उम्मीद करती है कि उनका सबकुछ ठीक है: एलिस पैरी

Meg Lanning and Ellyse Perry (Image Credit- Twitter X)ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिस पैरी (Ellyse Perry) ने पूर्व कप्तान मेग लैनिंग (Meg Lanning) के साहस की तारीफ करते हुए...

India’s Squad T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, दुबे, हार्दिक, चहल सभी का है टीम में नाम

Indian Cricket Team (Image Credit- Twitter) India’s Squad T20 World Cup 2024: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में 1 जून से खेला जाएगा।...