Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2024: एक नजर डालिए DC vs GT मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर

DC vs GT (Photo Source: BCCI/IPL)

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2024 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत के 88* रनों की बदौलत बोर्ड पर 224 रन लगाए। इसके जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 220 रन बना सकी। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है।

ऋषभ पंत की तूफानी बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 224 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने पावरप्ले के अंदर 44 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद अक्षर पटेल और कप्तान ऋषभ पंत ने शानदार साझेदारी करते हुए चौथे विकेट के लिए 113 रन जोड़े।

ऋषभ पंत ने तूफानी बल्लेबाजी की और मात्र 43 गेंदों में 88 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। इसके अलावा अक्षर पटेल ने 43 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 66 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। अंत में ट्रिस्टन स्टब्स ने 26 रनों का योगदान दिया।

गुजरात टाइटंस की ओर से संदीप वारियर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। वहीं नूर अहमद को एक विकेट मिला।

गुजरात टाइटंस को 4 रनों से मिली हार

225 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम निर्धारित ओवर में 220/8 रन ही बना सकी और 4 रन से मुकाबला हार गई। GT की बेहद खराब शुरुआत हुई और कप्तान शुभमन गिल सस्ते में पवेलियन लौट गए। वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 6 रन बनाकर एनरिक नॉर्खिया का शिकार बने। इसके बाद रिद्धिमान साहा और इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने आए साई सुदर्शन ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की।

साहा अच्छे लय में दिख रहे थे, लेकिन कुलदीप यादव की गेंद पर अक्षर पटेल ने उनका शानदार कैच लपका। वह 39 रन बनाकर वापस लौटे। साई सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन वह भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 65 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल रहे।

डेविड मिलर ने तेजतर्रार बल्लेबाजी की, लेकिन वह 23 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में राशिद खान ने टीम को जीत दिलाने का पूरा प्रयास किया, मगर असफल रहे। वह 11 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। दिल्ली की ओर से रसिख सलाम ने तीन विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए। वहीं नॉर्खिया, अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को 1-1 विकेट मिला।

ये रहे DC vs GT मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स

#DCvsGT
Delhi won the match

Rishabh Pant: pic.twitter.com/HjgqHFWsnZ

— aman (@6o4xAM) April 24, 2024

Mumbai Indians joining back
RCB and Punjab Kings in bottom of points table 😂#DCvsGTpic.twitter.com/IM0WiXwFdR

— Desi Bhayo (@desi_bhayo88) April 24, 2024

 

Just want Akhand Bharat to have him in our team #DCvsGT pic.twitter.com/yc7NccGrax

— Sarcaster 🇮🇳 (@sarcaster_) April 24, 2024

#DCvsGT
CSK Fans after watching DC fielding: pic.twitter.com/v4xLapJcWw

— 🇮🇳 رومانا (@RomanaRaza) April 24, 2024

 

Jay Shah to PSL script writers after giving nail biter every day in IPL 🔥#DCvsGTpic.twitter.com/Ks3xNopxDL

— कट्टर KKR समर्थक 🦁🇮🇳 ™ (@KKRWeRule) April 24, 2024

#DCvsGT
Conversation between Nehra ji & hardik pandya pic.twitter.com/N8HOZqfMya

— theboysthing_ (@Theboysthing) April 24, 2024

Rishabh pant in dressing room right now#DCvsGT pic.twitter.com/PPDvgsJ9wj

— Munna (@glorious_gir75) April 24, 2024

#CSK fans watching #DC successfully defending 200+ score 🫠#DCvsGT #CSKvLSG #dhoni pic.twitter.com/wxWKN5Piu3

— Shivjyoti (@shivi_chauhan) April 24, 2024

Point of difference#DCvsGT pic.twitter.com/lxV0cD1mmL

— Rajabets 🇮🇳👑 (@smileagainraja) April 24, 2024

what a match, #DCvsGT pic.twitter.com/oFIuiWRbTL

— Stuti (@stuutiiiii) April 24, 2024

 

আরো ताजा खबर

IPL 2024: ‘वह गेंद को बूमरैंग की तरह’ संदीप शर्मा को लेकर वसीम अकरम ने दिया चौंकाने वाला बयान

Sandeep Sharma and Wasim Akram (Image Credit- Twitter X)पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और स्विंग के सुल्तान के उपनाम से मशहूर वसीम अकरम (Wasim Akram) ने भारतीय और...

May 18- Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Virat Kohli, RCB vs CSK Fans and Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)1. “आखिरी बार हो सकता है कि जब मैं और माही भाई साथ में मैच खेल रहे हों”- विराट...

IPL 2024, SM Trends: जाने 18 मई के ट्रेंडिंग ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

IPL 2024 SM Trendsआईपीएल 2024 में आज 18 मई को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच महत्वपूर्ण खेला जाना है।...

रोहित शर्मा जिस तरह से टी20 वर्ल्ड कप में बल्लेबाजी करेंगे, उसे देखना दिलचस्प होगा: सुनील गावस्कर

Rohit Sharma and Sunil Gavaskar (Image Credit- Twitter X)जारी आईपीएल में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। टीम जारी सीजन के प्लेऑफ की रेस...