Skip to main content

ताजा खबर

IPL खेलने के लिए हद से ज्यादा उत्साहित हैं James Anderson, दे रहे हैं बड़े-बड़े बयान

James Anderson (Image Credit- Instagram)

IPL 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ी नजर आएंगे, इसमें से एक नाम इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी James Anderson का भी है। दूसरी ओर इस महान गेंदबाज का नाम ऑक्शन लिस्ट में देख हर कोई उत्साहित है, वहीं दूसरी ओर खुद जेम्स एंडरसन ने IPL खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

आखिरी टी20 मैच कब खेला था James Anderson ने?

James Anderson इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, दूसरी ओर वो सबसे ज्यादा सफल टेस्ट क्रिकेट में रहे हैं। वहीं जेम्स एंडरसन को टी20 क्रिकेट खेले 10 साल हो गए हैं, इस खिलाड़ी ने आखिरी टी20 मैच साल 2014 में खेला था। ऐसे में ये खिलाड़ी फिर से ये प्रारूप खेलने के लिए उत्साहित है और कई टीमें जेम्स को टारगेट करेंगी ऑक्शन में।

IPL खेलने को लेकर James Anderson ने किया बड़ा खुलासा

*मैं फिर से क्रिकेट खेलना चाहता हूं, इसलिए IPL ऑक्शन में नाम डाला है-जेम्स एंडरसन।
*एंडरसन ने कहा कि- मैं फिट महसूस कर रहा हूं और IPL खेलने के लिए उत्सुक हूं ।
*मुझे कोई चुना या ना चुने वो अलग बात है, लेकिन मैं काफी कुछ ऑफर कर सकता हूं-जेम्स।
*साथ ही एंडरसन ने बताया कि वो लगातार गेंदबाजी कर रहे और शानदार लय में हैं।

James Anderson ने इस वीडियो में बात की है IPL को लेकर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sky Sports Cricket 🏏 (@skysportscricket)

आपके हिसाब से किस टीम में जाएगा ये खिलाड़ी?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

Base Price क्या रखी है इस खिलाड़ी ने अपनी?

जेम्स एंडरसन ने पहली बार IPL ऑक्शन में अपना नाम डाला है, ऐसे में इस खिलाड़ी ने अपनी Base Price कुल 1.25 करोड़ रखी है। दूसरी ओर इस बार के ऑक्शन में पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, अश्विन सहित टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों ने अपनी Base Price 2 करोड़ रखी है। ऐसे में ऑक्शन के कई पुराने रिकॉर्ड टूटने वाले हैं, साथ ही टीमों को नए कप्तान मिलेंगे। वहीं धोनी भी अगले साल लीग खेलते हुए नजर आएंगे, जहां उनको CSK टीम ने अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया और ऐसे में माही 4 करोड़ में रिटेन हुए हैं।

 

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...