Skip to main content

ताजा खबर

IPL के हर एक सीजन में Purple Cap जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर डालिए नजर-

Bhuvneshwar Kumar (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल का 18वां सीजन 22 मार्च 2025 से शुरू होने वाला है। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इस लीग का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आगामी सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। आईपीएल इतिहास में एक ओर जहां बल्लेबाजी में एक से बढ़कर एक बड़े रिकॉर्ड देखने को मिले हैं। दूसरी ओर, गेंदबाज भी पीछे नहीं हैं।

आईपीएल के हर सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप के खिताब से नवाजा जाता है। यह अवॉर्ड 2008 में पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के सोहेल तनवीर ने जीता था, जिन्होंने 11 मैच में दो विकेट चटकाए थे। श्रीलंकाई दिग्गज लसिथा मलिंगा और मोर्न मोर्कल जैसे खिलाड़ी भी पर्पल कैप अपने नाम कर चुके हैं।

भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और ड्वेन ब्रावो ये वो तीन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल में दो बार पर्पल कैप का खिताब अपने नाम किया है। पिछले सीजन हर्षल पटेल ने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 14 मैचों में 24 विकेट चटकाए थे और पर्पल कैप जीता था।

आइए आपको आईपीएल के हर एक सीजन में पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम बताते हैं-

IPL Purple Cap Winners- आईपीएल के हर सीजन में पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी-

सीजन प्लेयर विकेट मैच पारी औसत इकॉनमी 5 विकेट-हॉल
2024 हर्षल पटेल (पंजाब किंग्स) 24 14 14 19.88 9.73 0
2023 मोहम्मद शमी (गुजरात टाइटंस) 28 17 17 18.64 8.03 0
2022 युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स) 27 17 17 19.52 7.75 1
2021 हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 32 15 15 14.34 8.14 1
2020 कगिसो रबाडा (पंजाब किंग्स) 30 17 17 18.26 8.34 0
2019 इमरान ताहिर (चेन्नई सुपर किंग्स) 26 17 17 16.57 6.69 0
2018 एंड्रयू टॉय (राजस्थान रॉयल्स) 24 14 14 18.66 8.00 0
2017 भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद) 26 14 14 14.19 7.05 1
2016 भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद) 23 17 17 21.30 7.42 0
2015 ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स) 26 17 17 16.38 8.14 0
2014 मोहित शर्मा (चेन्नई सुपर किंग्स) 23 16 16 19.65 8.39 0
2013 ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स) 32 18 18 15.53 7.95 0
2012 मोर्ने मोर्कल (दिल्ली कैपिटल्स) 25 16 16 18.12 7.19 0
2011 लसिथा मलिंगा (मुंबई इंडियंस) 28 16 16 13.39 5.95 1
2010 प्रज्ञान ओझा (डेक्कन चार्जर्स) 21 16 16 20.42 7.29 0
2009 आरपी सिंह (डेक्कन चार्जर्स) 23 16 16 18.13 6.98 0
2008 सोहेल तनवीर (राजस्थान रॉयल्स) 22 11 11 12.09 6.46 1

আরো ताजा खबर

11 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Joe Root (Image Credit- Twitter X)1. SL vs BAN 1st T20i: पहले टी20 में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, कुसल मेंडिस ने किया शानदार प्रदर्शन SL vs...

SL vs BAN 1st T20i: पहले टी20 में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, कुसल मेंडिस ने किया शानदार प्रदर्शन

SL vs BAN (Image Credit- Twitter X)SL vs BAN: बांग्लादेश इस समय ऑलफाॅर्मेट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज...

शुभमन गिल की अगुवाई में अच्छा खेल रही टीम, लेकिन विदेशी मीडिया करती है कप्तानों पर हमला: रविचंद्रन अश्विन

Team India (Image Credit- Twitter X)पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने नए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की जमकर तारीफ की। उन्होंने गिल को शांत और सहज स्वभाव का इंसान...

ENG vs IND: 100 साल से चले आ रहे डॉन ब्रैडमैन के विश्व रिकाॅर्ड्स तोड़ने के लिए तैयार शुभमन गिल, कोहली और गावस्कर को भी छोड़ सकते हैं पीछे 

Shubman Gill (Image Credit- Twitter/X) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की धमाकेदार शुरुआत की है और पहले दो मैचों में ही 585...