Skip to main content

ताजा खबर

IPL के पहले चेयरमैन ललित मोदी ने दाऊद इब्राहिम, क्रिकेट और भारत छोड़ने के बारे में किए चौंकाने वाले खुलासे 

Lalit Modi. (Photo Source: Twitter)

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल का आयडिया बिजनेसमैन ललित मोदी (Lalit Modi) के ही दिमाग की खोज थी। लेकिन टूर्नामेंट के पहले तीन सीजनों के बाद ही उन्हें देश छोड़कर विदेश जाना पड़ा था। मई 2010 में ललित ने देश छोड़ दिया था।

दूसरी ओर, अब आईपीएल के पहले चेयरमैन ने आईपीएल, क्रिकेट और भारत छोड़ने के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ललित मोदी ने बताया है कि उन्होंने किस वजह से भारत छोड़ा और उन्हें अंडरवर्ल्ड डाॅन दाऊद इब्राहिम से क्या खतरा था।

ललित मोदी ने दिया चौंकाने वाला बयान

बता दें कि हाल में ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पाॅडकास्टर Raj Shamani के शो ‘Figuring Out’ पर ललित मोदी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस शो में उन्होंने बताया है कि उन्हें अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम से जान का खतरा था, इस वजह से उन्हें देश छोड़ना पड़ा था।

इस शो में ललित मोदी ने कहा- मैंने देश छोड़ दिया, जब मुझे जान से मारने की धमकी मिली थी। जब मैं एयरपोर्ट पहुंचा, तो मैंने देखा कि पुलिस कमिश्वनर हिमांशु रॉय मेरा इंतजार कर रहे थे। उन्होंने मुझसे कहा, हम अब तुम्हारी सुरक्षा नहीं कर सकते। यह आपके जीवन पर असर डालेगा। हम केवल अगले 12 घंटों तक आपकी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। वे केवल एयरपोर्ट से मुंबई में फोर सीजन्स होटल तक मेरी सुरक्षा कर सकते थे।

मोदी ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- दाऊद इब्राहिम मेरे पीछे था, क्योंकि वे मैच फिक्सिंग कर रहे थे और मेरे लिए मैच फिक्सिंग का कोई प्लान नहीं था। मेरे लिए एंटी करप्शन बहुत बड़ी चीज और खेल की अखंडता बेहद महत्वपूर्ण थी।

इसके बाद दाऊद इब्राहिम ने कई जगहों पर मुझ पर रणनीतिक साजिशें की, जिसका दस्तावेजीकरण किया गया है। ये केवल खोखली धमकियाँ नहीं थीं, ये वास्तविक, जीवन-घातक प्रयास थे जो मेरे जीवन को समाप्त कर सकते थे। लेकिन मैं अपने सिद्धांतों पर अटल रहा था।

আরো ताजा खबर

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...

MCG में पीएम मोदी ने स्टीव वॉ को दिया खास तोहफा, यादगार पल ने जीता दिल

PM Narendra Modi steve waugh (Image credit Twitter – X) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस मौके पर उनके...

स्टोक्स विवाद के बाद ECB का बड़ा एक्शन, इंग्लिश प्लेयर्स पर शराब को लेकर सख्त नियम लागू

England (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने खिलाड़ियों के लिए शराब के सेवन को लेकर नए और कड़े नियम लागू किए हैं। यह फैसला कप्तान बेन...

भारत के खराब प्रदर्शन पर BCCI सख्त, इंग्लैंड सीरीज के बाद कप्तान और कोच से मांगा जाएगा जवाब

India’s T20I (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लगातार खराब प्रदर्शन पर चिंता जताई है। इंग्लैंड के खिलाफ चल...