Skip to main content

ताजा खबर

IPL ऑक्शन में Unsold रहे Navdeep Saini ने नहीं मानी है हार, एक पोस्ट के जरिए खुद को मोटिवेट किया इस बार

Navdeep Saini (Photo Source: Instagram)

Navdeep Saini ने घरेलू क्रिकेट में अपनी रफ्तार से सनसनी मचा दी थी, जिसके बाद उनकी टीम इंडिया में एंट्री हो गई थी। लेकिन वो लंबे समय तक भारतीय टीम में अपनी जगह को बरकरार नहीं रख पाए, उसके के बाद भी उनकी कड़ी मेहनत जारी है और इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली है।

फिलहाल टीम इंडिया के साथ हैं Navdeep Saini

Navdeep Saini वैसे तो टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के खास लोगों की लिस्ट आते है, जिसके चलते वो अभी भारतीय टीम के साथ में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए हैं। जहां नवदीप टीम के साथ बतौर रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर मौजूद हैं और नेट्स में कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ जाते हैं।

Navdeep Saini ने हार नहीं मानी है, कमबैक पर फोकस है उनका

*Navdeep Saini ने ऑस्ट्रेलिया से साथी खिलाड़ियों के साथ और गेंदबाजी की तस्वीरें पोस्ट की।
*लेकिन तस्वीरों से ज्यादा तेज गेंदबाज सैनी के पोस्ट का कैप्शन सुर्खियां बटोरने में लगा हुआ है ।
*सैनी ने गेम में रहने और लगातार कड़ी मेहनत से जोड़ कर लिखा है इस पोस्ट का कैप्शन।
*IPL मेगा ऑक्शन में UNSOLD रहने के बाद खुद को मोटिवेट कर रहे हैं नवदीप सैनी।

ये पोस्ट शेयर किया है इस बार Navdeep Saini ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Navdeep Saini (@navdeep_saini10_official)

तेज गेंदबाज की फिटनेस गजब की है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Navdeep Saini (@navdeep_saini10_official)

एक नजर डालते हैं सैनी के इंटरनेशनल करियर पर

नवदीप सैनी दिल्ली के रहने वाले हैं, साथ ही उन्होंने अपना घरेलू क्रिकेट भी दिल्ली से खेला है। वहीं साल 2019 में नवदीप सैनी ने भारतीय टीम से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था, साथ ही ये  खिलाड़ी टीम इंडिया से टेस्ट के अलावा वनडे और टी20 क्रिकेट खेल चुका है। सैनी ने टीम इंडिया से 2 टेस्ट मैचों में 4 विकेट हासिल किए हैं, तो 8 वनडे मैचों में इस खिलाड़ी ने 6 बल्लेबाजों को आउट किया है। तो सैनी 11 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 13 विकेट ले चुके हैं, साथ ही उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2021 में खेला था और उसके बाद वो 2023 में वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट टीम का हिस्सा थे लेकिन उनको खेलने का मौका नहीं मिला था।

আরো ताजा खबर

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...

सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट बैट से था खास जुड़ाव, इसलिए खुद करते थे बदलाव?

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का बल्ले के साथ रिश्ता बेहद खास था। 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में सचिन...

‘पाकिस्तान में टैलेंट की कमी नहीं’: इंग्लैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद कोच ने किया खिलाड़ियों का बचाव

ENG vs PAK: Pakistan Batting Coach Michael Smith Backs Young Squad Amid Dismal Tour of England (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के...

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में भारत को अरुण जेटली स्टेडियम में मिला विजिटर ड्रेसिंग रूम, जानें क्यों हुआ ऐसा?

Arun Jaitley Stadium for Afghanistan T20I series (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है।...