

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समाप्त होने के बाद, क्रिकेट फैंस आईपीएल के आगामी सीजन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। ओपनिंग मैच गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ऐतिहासिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
दूसरी ओर, इस बार भी पिछले सीजन की तरह बल्लेबाज और गेंदबाज अपना हुनर दिखाकर, नए रिकाॅर्ड बनाते और तोड़ते हुए नजर आएंगे। आईपीएल का इतिहास रहा है कि यहां पर बल्लेबाज हमेशा से गेंदबाजों पर हावी रहे हैं। सभी टीमों के खिलाड़ी बल्लेबाजी का शक्ति प्रदर्शन करते हुए गेंद को सीमा रेखा के पार भेजकर, अधिक से अधिक रन बटोरने की कोशिश करते हुए नजर आते हैं।
तो वहीं, आज इस खबर में हम आपको आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप-5 क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि इस सूची में पहले नंबर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद नहीं हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप 5 क्रिकेटर
5. एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका)
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और मिस्टर 360 कहे जाने वाले एबी डिविलियर्स पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी जैसी टीमों के लिए खेलते हुए डिविलियर्स ने 170 पारियों में कुल 251 छक्के लगाए।
4. एमएस धोनी (भारत)
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भारत व चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी चौथे स्थान पर मौजूद हैं। फिनिशिंग मास्टर और थाला जैसे उपनामों से मशहूर धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से खेलते हुए 242 पारियों में कुल 264 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को पांच बार आईपीएल चैंपियन भी बनाया है।
3. विराट कोहली (भारत)
पूर्व भारतीय कप्तान व रन मशीन विराट कोहली इस मामले में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। विराट कोहली साल 2008 से लगातार राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से खेलते हुए नजर आए हैं, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा एक टीम के लिए खेले गए सबसे अधिक सीजन है। कोहली ने आईपीएल की 259 पारियों में कुल 291 छक्के लगाए हैं।
2. रोहित शर्मा (भारत)
पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेट जगत में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा, आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। रोहित ने 267 पारियों में कुल 302 छक्के लगाए हैं। धोनी की तरह रोहित ने भी मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपील चैंपियन बनाया है। आईपीएल 2026 में रोहित इस नंबर में और इजाफा कर सकते हैं।
1. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल, इस सूची में पहले नंबर पर मौजूद हैं। यूनिवर्स बाॅस के नाम से मशहूर गेल आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी है। गेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स, आरसीबी और पंजाब किंग्स जैसी टीमों की ओर से खेलते हुए 141 पारियों में कुल 357 छक्के लगाए हैं।
BCCI के इस फैसले की वजह से हुआ जसप्रीत बुमराह का 2 करोड़ का नुकसान, पढ़ें बड़ी खबर
अपनी शादी के रिसेप्शन में कुलदीप यादव ने छुए रवींद्र जडेजा और रिवाबा के पैर, देखें वायरल वीडियो
IPL 2026: ‘उसमें हर फाॅर्मेट में खेलने वाले सारे गुण मौजूद हैं’ पूर्व CSK बल्लेबाज ने प्रियांश आर्या की जमकर तारीफ की
18 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

