Skip to main content

ताजा खबर

INDW vs SAW: स्मृति मंधाना और आशा शोभना की जोड़ी ने तोड़ा साउथ अफ्रीका महिला टीम का घमंड, 143 रनों से हराया

INDW vs SAW: स्मृति मंधाना और आशा शोभना की जोड़ी ने तोड़ा साउथ अफ्रीका महिला टीम का घमंड, 143 रनों से हराया

INDW vs SAW (Pic Source X)

INDW vs SAW: भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला वनडे मुकाबला खेला गया। भारतीय महिला टीम ने इस सीरीज के पहले मैच में 143 रनों के मार्जिन से शानदार जीत हासिल की। स्मृति मंधाना की 117 रनों की शतकीय पारी ने टीम इंडिया को काफी मदद की जिससे जीतना आसान रहा।

स्मृति मंधाना ने खेली शानदार शतकीय पारी 

इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की ओपनर और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही, लेकिन सलामी बल्लेबाज और उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने निर्णायक पारी खेलकर टीम की पारी को संभाला। इस बीच स्मृति ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुरुआत से ही विकेट गंवाए। 99 रन पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट गई। हालांकि उपकप्तान स्मृति मंधानी ने टीम की पारी को आगे बढ़ाया और 61 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का 27वां अर्धशतक था।

दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरने के बावजूद मंधाना एक छोर पर मजबूती से खड़ी रहीं। स्मृति ने अकेले दम पर दक्षिण अफ्रीकी टीम पर दबदबा बनाया और न केवल अर्धशतक बनाया बल्कि 127 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से टीम को 117 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। उनके अलावा दीप्ति शर्मा के बल्ले से 37 रन निकले और पूजा ने नाबाद 37 रन की पारी खेली। भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका महिला टीम हुई एक के बाद एक करके ढेर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका महिला टीम पहले ओवर से ही लड़खड़ा गई। रेणुका सिंह ने पहले ओवर में विकेट झटका और उनके बाद सभी गेंदबाज एक के बाद के करके हावी होना शुरू हो गए। इंग्लैंड की टीम 37.4 ओवर में 122 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

टीम की तरफ से तजमिन ब्रिट्स (18 रन) लुस सुने (33 रन), मारिजैन काप्प (24), सिनालो जाफ्ता (27* रन) ने सिर्फ रन बनाए, बाकी सभी बल्लेबाज 10 रनों के आंकड़ें तक भी नहीं पहुँच सके।  पहला वनडे मैच खेल रहीं आशा शोभना ने 8.4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं, दीप्ति शर्मा ने 2 और रेणुका सिंह। पूरा वस्त्रकार, और राधा यादव ने क्रमशः 1-1 विकेट अपने नाम किया।  अब दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला 19 जून को खेल जाएगा।

আরো ताजा खबर

16 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. तंजीद के शतक के साथ, बांग्लादेश ने रोमांचक जीत के साथ सीरीज अपने नाम की तंजीद हसन ने अपने पहले वनडे शतक (107...

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास रचा।...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...