Skip to main content

ताजा खबर

INDW vs SAW टेस्ट मैच में टीम इंडिया की यह महिला खिलाड़ी हेलमेट पहनकर कर रही थी फील्डिंग; जानें क्यों?

INDW vs SAW टेस्ट मैच में टीम इंडिया की यह महिला खिलाड़ी हेलमेट पहनकर कर रही थी फील्डिंग जानें क्यों

Shafali Verma (Pic Source: X)

भारत और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई में एमए चिदम्बरम स्टेडियम में एक मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही थी। इस मैच में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, जिसमें पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 525 रन बनाए थे।

दूसरे दिन के पहले सेशन में टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर पहली पारी 603 रन पर घोषित कर दी। जवाब में साउथ अफ्रीका की महिला टीम की पहली पारी 266 रनों पर सिमट गई। उसके बाद उन्होंने फॉलो ऑन में बल्लेबाजी लेकिन दूसरी पारी भी 373 रन पर ऑल आउट हो गई थी। उन्होंने टीम इंडिया को 37 रनों का टारगेट दिया था जिसे टीम इंडिया ने दूसरी पारी के दौरान 9.2 ओवर्स में ही पूरा कर लिया। इसके साथ ही भारतीय महिला टीम ने 10 विकेट से एकमात्र टेस्ट मैच में जीत हासिल की।

लेकिन साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी के दौरान कुछ ऐसी घटना घटी जिसे देखकर सभी का दिमाग चकरा गया। दरअसल, टीम इंडिया की विस्फोटक महिला बल्लेबाज शेफाली वर्मा Covers पर हेलमेट पहन पर फील्डिंग कर रही थी।

यह देखते ही फैंस हैरान हो गए, क्योंकि क्रिकेट में फील्डर को तभी हेलमेट पहनने की आजादी है अगर वह Silly Point पर फील्डिंग कर रहा हो, लेकिन ये तो कवर्स का एरिया है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई खबर नहीं है कि उन्होंने ऐसे क्यों किया। आखिर क्यों वह हेलमेट पहनकर फील्डिंग कर रही थी?

देखें फोटो

शेफाली वर्मा ने पहली पारी में जड़ा था दोहरा शतक 

हरियाणा हरिकेन के नाम से मशहूर शैफाली वर्मा ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए इस मैच में दोहरा शतक जड़ा। स्मृति मंधाना ने शानदार शतक बनाया जबकि शेफाली का बल्ला लगातार छक्के-चौके लगाता रहा।

शेफाली की तूफानी पारी के दम पर भारतीय टीम ने 73वें ओवर में ही 400 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं, शेफाली ने डेल्मी टकर की गेंद पर दो छक्के लगाने के बाद एक रन के साथ अपना पहला ऐतिहासिक दोहरा शतक पूरा किया। शेफाली ने 205 रनों की पारी खेली जिसमें 23 चौके और 8 छक्के शामिल थे।

আরো ताजा खबर

“विराट कोहली ने मुझे स्पॉन्सर किया…” CWG 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली साक्षी चौधरी का बड़ा खुलासा

CWG 2026 Gold Medallist Sakshi Chaudhary Reveals Virat Kohli Sponsored Her Career (image via X) भारतीय बॉक्सर साक्षी चौधरी ने ग्लासगो में 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 51 किलोग्राम...

एक नहीं बल्कि इतने भारतीय खिलाड़ी है चोटिल, लिस्ट में बड़े नाम देखकर चौंक जाएंगे आप

Indian Cricket Faces Mounting Injury Crisis (image via getty) हाल के कुछ हफ्तों में टीम इंडिया को चोटों की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घुटने में सूजन,...

World Cup 2027 के लिए पाकिस्तानी टीम में पूर्व कप्तान ने इन 3 खिलाड़ियों को बताया सबसे बड़ा दावेदार

Pakistan Cricketer Fined for misbehaving Inappropriately With Female Hotel Staff? (image via getty) आईसीसी क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप इस बार अगले साल 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की...

9 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. SLC XI vs IND Warm-up Match, Day 2: देवदत्त पडिक्कल के शतक की बदौलत भारत दूसरे दिन मजबूत स्थिति में रहा कोलंबो...