Skip to main content

ताजा खबर

INDW vs NZW: भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 59 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त 

India Women vs New Zealand Women, 1st ODI (Image Credit- Twitter X)

New Zealand Women tour of India 2024: न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच आज 24 अक्टूबर, गुरूवार को दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।

बता दें कि इस मैच में भारत की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को 59 रनों से हराकर, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मिली हार का बदला ले लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 228 रनों का लक्ष्य रखा। तो वहीं जब न्यूजीलैंड इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 168 रनों पर टीम इंडिया के शानदार गेंदबाजी के सामने ऑलआउट हो गई, और मैच में उसे 59 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड महिला, पहले वनडे मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो मैच में स्टैंड इन कप्तान स्मृति मंधाना ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 44.3 ओवर बाद 227 रनों के कुल स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए।

भारत के लिए कप्तान मंधाना ने 5 रन बनाकर निराश किया, तो शेफाली वर्मा ने 33 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा यास्तिका भाटिया ने 37, जेमिमा राॅड्रिग्स ने 35, तेजल हसनबिस ने 42 और दीप्ति शर्मा ने 41 रनों का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड की महिला टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अमेलिया केर को सबसे ज्यादा 4 विकेट मिले, तो जैस केर ने भी 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा एडेन कार्सन को 2 और सूजी बेट्स को 1 सफलता मिली।

इसके बाद जब न्यूजीलैंड भारत से मिले 228 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 40.4 ओवरों में सिर्फ 168 रनों पर ऑलआउट हो गई, और मैच में उसे 59 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम के लिए ब्रूक हालीडे ने 39 रनों की बेस्ट पारी खेली

दूसरी ओर, भारतीय महिला टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो स्पिनर राधा यादव को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले। इसके अलावा सायमा ठाकुर को 2 और दीप्ति शर्मा व अरुंधती रेड्डी को 1-1 सफलता मिली।

Indian women’s team, led by Smriti Mandhana in the absence of injured Harmanpreet Kaur, takes a 1-0 lead against New Zealand in the three-match ODI series in Ahmedabad with a 59-run win#INDWvNZW Highlights⬇️https://t.co/xgy2Mp7Ffy

📸 – @vsoneji24/@the_hindu pic.twitter.com/WDKtfCiyYm

— Sportstar (@sportstarweb) October 24, 2024

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...