
Indian Women Team (Photo Source: X/Twitter)
Indian team for Women’s T20 World Cup 2024: BCCI ने मंगलवार (27 अगस्त) को अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले आगामी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की।
इस मेगा टूर्नामेंट (महिला T20 वर्ल्ड कप 2024) के लिए हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया की कप्तानी करेंगी जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया टीम में नामित विकेटकीपर हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगा तो वहीं, भारत का महिला टी20 वर्ल्ड कप में अभियान 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होगा।
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय महिला टीम:
🚨 NEWS 🚨
Presenting #TeamIndia‘s squad for the ICC Women’s T20 World Cup 2024 🙌 #T20WorldCup pic.twitter.com/KetQXVsVLX
— BCCI Women (@BCCIWomen) August 27, 2024
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया* (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, दयालन हेमलता, आशा सोभना , राधा यादव, श्रेयंका पाटिल*, सजना सजीवन
ट्रेवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवेर, साइमा ठाकोर
आपको बता दें कि, यास्तिका और श्रेयंका का चयन फिटनेस के आधार पर होगा क्योंकि दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ महीनों से चोटों से जूझ रही हैं।
टीम इंडिया ग्रुप A में है शामिल
महिला टी20 वर्ल्ड कप में दस टीमें हिस्सा लेंगी और इनके बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।
ग्रुप ए में- ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को रखा गया है।
वहीं, ग्रुप बी में- दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड शामिल हैं।
महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल
4 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई (शाम 7:30 बजे)
6 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई (दोपहर 3:30 बजे)
9 अक्टूबर: भारत बनाम श्रीलंका, दुबई (शाम 7:30 बजे)
13 अक्टूबर : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह (शाम 7:30 बजे)
महिला टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत से पहले भारतीय टीम 2 अभ्यास मैच खेलेगी। उनका पहला अभ्यास मैच वेस्टइंडीज तो दूसरा मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा।
29 सितंबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, आईसीसी अकादमी 2, दुबई (शाम 7:30 बजे IST)
1 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, आईसीसी अकादमी दुबई (शाम 7:30 बजे IST)
SMAT 2025: फाइनल में झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से हराया, ईशान किशन ने ठोका शतक
SMAT Final: फाइनल में 45 गेंदों में शतक जड़ने के साथ ही ईशान किशन ने रच दिया इतिहास, बना डाले ये रिकाॅर्ड
लखनऊ T20I रद्द होने के बाद BCCI सर्दियों में होने वाले मैचों की शेड्यूलिंग पर कर सकती है चर्चा
पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जगह बनाने वाली इटली टीम से बाहर हुए जो बर्न्स, अंदरूनी विवाद से मचा बवाल

