Skip to main content

ताजा खबर

India vs Prime Minister XI Warm Up Match: कब और कहां होगा इस मैच का लाइव प्रसारण, जानिए यहां

AUS vs IND (Photo Source: BCCI)

India vs Prime Minister XI Live Streaming: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाना है। यह एक डे-नाइट टेस्ट होगा जो पिंक बॉल से खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया कल यानी 30 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया की प्राइम मिनिस्टर XI के साथ दो दिन का अभ्यास मैच खेलेगी।

इस वार्म अप मैच में सभी खिलाड़ियों को बैटिंग और बॉलिंग करने का मौका मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्राइम मिनिस्टर XI के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टीम की अगुवाई जैक एडवर्ड्स करेंगे और टीम में स्कॉट बोलैंड जैसे तेंज गेंदबाज भी होंगे। वहीं भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। रोहित निजी कारणों की वजह से पहला मैच नहीं खेले थे। इस मैच से पहले इंडिया बनाम  प्राइम मिनिस्टर XI मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं

इंडिया बनाम प्राइम मिनिस्टर XI वॉर्मअप मैच कब खेला जाएगा?

India vs Prime Minister XI वॉर्मअप मैच 30 नवंबर (शनिवार) और 1 दिसंबर (रविवार) को खेला जाएगा।

IND vs PM XI Warm-up Match कहां खेला जाएगा?

इंडिया बनाम प्राइम मिनिस्टर XI वॉर्मअप मैच कैनबरा के मनुका ओवल में होगा।

India vs Prime Minister XI वॉर्मअप मैच कितने बजे शुरू होगा?

IND vs PM XI Warm-up Match भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा।

इंडिया बनाम प्राइम मिनिस्टर XI वॉर्मअप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट कहां होगी?

India vs Prime Minister XI वॉर्मअप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का भारतीय फैंस लुत्फ डिज्नी+ हॉटस्टार पर उठा सकते हैं। वहीं टीवी पर इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नटवर्क्स पर होगा।

इंडिया बनाम प्राइम मिनिस्टर XI वॉर्मअप मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

प्राइम मिनिस्टर XI टीम: जैक एडवर्ड्स (कप्तान), चार्ली एंडरसन, महली बियर्डमैन, स्कॉट बोलैंड, जैक क्लेटन, एडन ओ’कॉनर, ओली डेविस, जेडन गुडविन, सैम हार्पर, हैनो जैकब्स, सैम कोन्स्टास, लॉयड पोप, मैथ्यू रेनशॉ, जेम रयान

भारतीय टीम:रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, सरफराज खान, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जड़ेजा, अभिमन्यु ईश्वरन

আরো ताजा खबर

30 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG W vs IND W: ‘इंजरी टाइम आसान नहीं था’ इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग फिफ्टी के बाद बोली यास्तिका भाटिया यास्तिका...

IPL 2026, Final: RCB बनाम GT फाइनल मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

RCB vs GT (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का रोमांचक सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। दो महीने से ज्यादा और 73 मुकाबलों के बाद, क्रिकेट...

IPL 2026 Final: अहमदाबाद में ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगे आरसीबी और गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स

IPL 2026, Final: Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का सफर अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। रविवार, 31 मई को...

SM Trends: 30 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मैच के बाद, राजस्थान राॅयल्स ने अपने एक्स अकाउंट पर इंग्लिश तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की एक वीडियो शेयर...