Skip to main content

ताजा खबर

India vs England Head to Head in T20: भारत vs इंग्लैंड- किसका है टी20 वर्ल्ड कप में दबदबा, देखें रिकॉर्ड

India vs England Head to Head in T20: भारत vs इंग्लैंड- किसका है टी20 वर्ल्ड कप में दबदबा, देखें रिकॉर्ड

IND vs ENG (Photo Source: X/Twitter)

India vs England Head to Head in T20: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि सेमीफाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। बता दें कि, 27 जून को ही दोनों सेमीफाइनल मुकाबली खेले जाएंगे।

पहला सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच होगा जो त्रिनिदाद में खेला जाएगा। वहीं, सेमीफाइनल का दूसरा मैच India vs England के बीच रात 8 बजे से गुयाना में खेला जाएगा।

दोनों टीमों (IND vs ENG) के T20 World Cup 2024 के सफर के बारे में बात करें तो, भारत के सेमीफाइनल की तस्वीर साफ थी क्योंकि उन्होंने अपने एक भी मैच नहीं हारे हैं। वहीं, इंग्लैंड का सुपर 8 में जाना और फिर सेमीफाइनल में पहुंचना थोड़ा तनावपूर्ण था। लेकिन इंग्लैंड ने यूएसए और वेस्टइंडीज को बुरी तरह हराकर सुपर 8 में दूसरा स्थान हासिल किया।

लेकिन मौजूद चैंपियन ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया और टॉप 4 में अपनी जगह बना ली। आपको बता दें कि, भारत और इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में आमने-सामने थी, जिसमें इंग्लैंड ने उन्हें शर्मनाक हार दी थी। ऐसे में यह मैच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का Rematch होगा।

India vs England Head to Head in T20 (IND vs ENG हेड टू हेड रिकॉर्ड)

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) टी20 में 23 मुकाबलों में आमने-सामने हुए हैं। इन 23 खेलों में से भारत ने 12 मैच जीते हैं जबकि इंग्लैंड 11 मौकों पर विजयी हुआ है।

IND vs ENG Head to Head in T20 World Cup

INDIA और ENGLAND टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बस 4 बार ही आमने-सामने आई हैं। इन 4 मुकाबले में भारत ने 2 और इंग्लैंड ने 2 मैच जीते हैं। यानी टी20 वर्ल्ड कप के हेड टू हेड रिकॉर्ड में दोनों टीमें समान हैं।

खेले गए मैच भारत जीता इंग्लैंड जीता ड्रा कोई नतीजा नहीं
4 2 2 0 0

 

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...